नरेश मीणा को धमकी कांड का खुलासा, गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी ने भेजा था पत्र
Amit Baijnath Garg | Nov 01, 2025, 12:55 IST
Photograph: (the sootr)
धमकी भरे पत्र में राजस्थान से अंता उपचुनाव में प्रत्याशी नरेश मीणा को मारने की दी थी धमकी। जमीन विवाद में रिटायर्ड अधिकारी ने प्रतिद्वंद्वी को फंसाने के लिए रचा षड्यंत्र। पुलिस ने चार घंटे में किया खुलासा।
Baran. अंता उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से जान से मारने की धमकी देने वाले मामले का खुलासा हो गया है। यह धमकी रोहित गोदारा गैंग ने नहीं दी थी, बल्कि नरेश मीणा से रंजिश रखने वाले ने रोहित गोदारा के नाम से जान से मारने की धमकी का षड्यंत्र रचा और धमकी भरा पत्र भेज दिया।
अंता उपचुनाव : मुकाबला नजदीकी रहने की संभावना, निर्दलीय नरेश मीणा तय कर सकते हैं परिणाम
पुलिस ने पत्र जिस डाकघर से भेजा उसके और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मामला दूसरा निकला। पुलिस ने रोहित गोदारा के नाम से पत्र भेजने वाले को अरेस्ट कर लिया है। बारां पुलिस ने विधानसभा अंता उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जेल में सजा काट रहे अंता के EX MLA कंवरलाल मीणा टॉयलेट में फिसले, स्पाइन में लगी चोट
बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार, आरोपी की पहचान रिटायर्ड पीएचईडी अधिकारी नरेन्द्र यादव (64) निवासी आरके पुरम कोटा के रूप में हुई है, जिसने उपचुनाव का फायदा उठाते हुए अपने जमीन विवाद के प्रतिद्वंद्वियों को झूठे अपराध में फंसाने के लिए यह फिल्मी षड्यंत्र रचा था। एसपी अंदासु ने बताया कि गुरुवार 30 अक्टूबर को नरेश मीणा के प्रधान कार्यालय पर रजिस्टर्ड डाक से एक लिफाफा प्राप्त हुआ।
अंतागढ़ में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बस्तर में शांति का एक और कदम
चुनाव अभिकर्ता राकेश कुमार गुर्जर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पत्र में पेन से लिख नरेश मीणा के पिता कल्याण सिंह (पूर्व सरपंच नयागांव) को धमकी दी गई थी कि नरेश मीणा व परिवार में से एक टपकाने पर 1 करोड़ मिल रहा है। तू 10 लाख मेरे शूटर तक पहुंचा दे तो सुपारी छोड़ सकता हूं अन्यथा 2 तारीख को कत्लेआम करना पड़ेगा। पत्र में यह भी लिखा था कि नरेश तेरी बीबी तो विधवा होगी, भीड़ में केल्हे में गोली लगेगी और मुंह से निकलेगी। इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अंता उपचुनाव : भाजपा के बागी रामपाल मेघवाल ने लिया नामांकन वापस, पार्टी को मिली बड़ी राहत
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार नरेंद्र यादव का सीसवाली के विजय थानेवाल और अमित थानेवाल से करीब 20 वर्ष से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। नरेन्द्र ने अपने प्रतिद्वंद्वियों विजय व अमित को झूठा फंसाने के लिए यह चाल चली। उसने स्वयं अपने उल्टे हाथ से धमकी भरा पत्र लिखा और जिला मुख्यालय बूंदी से दो स्पीड पोस्ट एक नरेश मीणा और एक उनके पिता के नाम से किए, ताकि शक की सुई थानेवाल बंधुओं की ओर जाए।
अंता उपचुनाव : 21 प्रत्याशियों ने भरे 32 नामांकन, कांग्रेस-भाजपा को यह उम्मीदवार दे सकते हैं चुनौती
पीएचईडी कोटा में आईआईओ के पद से रिटायर्ड हो चुका नरेन्द्र आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और गहनता से अनुसंधान जारी है। पुलिस को उसके घर की तलाशी में एक और धमकी भरा पत्र मिला, जो वह नरेश की पत्नी सुनीता मीणा को भेजना चाह रहा था। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
अंता उपचुनाव : मुकाबला नजदीकी रहने की संभावना, निर्दलीय नरेश मीणा तय कर सकते हैं परिणाम
सीसीटीवी से खुला मामला
जेल में सजा काट रहे अंता के EX MLA कंवरलाल मीणा टॉयलेट में फिसले, स्पाइन में लगी चोट
रिटायर्ड पीएचईडी अधिकारी ने रचा षड्यंत्र
अंतागढ़ में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बस्तर में शांति का एक और कदम
जान से मारने की धमकी
4 घंटे में आरोपी तक पहुंची पुलिस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और थानाधिकारी महिला थाना दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें साइबर सेल और जिला विशेष टीम को भी शामिल किया गया। गठित टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मात्र 4 घंटे में आरोपी को राउंडअप कर लिया।
विरोधियों को फंसाना चाहा
अंता उपचुनाव : 21 प्रत्याशियों ने भरे 32 नामांकन, कांग्रेस-भाजपा को यह उम्मीदवार दे सकते हैं चुनौती
आपराधिक प्रवृत्ति का आरोपी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari