अपना घर आश्रम : जिस बहन को मृत माना, 3 साल बाद भाई दूज पर मिली, बिना बताए निकली थी घर से

Amit Baijnath Garg | Oct 23, 2025, 18:25 IST
Share
seema bharatpur
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भरतपुर के अपना घर आश्रम ने कराया तीन साल बाद भाई-बहन का मिलन। टीम सीमा के साथ आंध्रप्रदेश रवाना। मानसिक बीमारी के कारण बिना बताए निकली थी घर से सीमा।

राजेश खण्डेलवाल @ भरतपुर

भाई दूज पर बहन के लिए उपहार देने की परम्परा है, लेकिन ऊपरवाले ने इस दिन एक भाई को ऐसा उपहार दिया है, जिसे वह जीवनभर भुला नहीं पाएगा। तीन साल पहले जिस बहन को मृत मान लिया गया, उससे भाई दूज के दिन हुई मुलाकात से भाई को अद्भुत उपहार मिला।

भरतपुर के किसान ने कर दिया कमाल, इजरायली कनक गेहूं से की रिकॉर्ड पैदावार, विदेशों तक मांग

दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गईं

राजस्थान के भरतपुर के अपना घर आश्रम में भाई-बहन के इस मिलन को देख सभी हर्षित हो उठे और उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गईं। अपना घर आश्रम के सचिव बसंतलाल गुप्ता ने बताया कि आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर से 55 किलोमीटर दूर गांव महासमुद्रम निवासी सीमा उर्फ गुवल्ला सुबम्मा मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण 3 साल पहले बिना बताए घर से निकल गई।

अब भरतपुर के वैर में खांसी की सिरप से मासूम की मौत, पहले हो चुकी हैं 2 मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

जोधपुर से उपचार के लिए भेजा

सीमा उर्फ गुवल्ला सुबम्मा को 24 मार्च, 2024 को जोधपुर से अपना घर आश्रम भरतपुर में सेवा एवं उपचार के लिए भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो सीमा ने अपना पता बताया और आश्रम की पुनर्वास टीम ने उनके गांव के मुखिया को सूचना भिजवाई, तब सीमा के परिजनों को सूचना मिली।

भरतपुर मेले में बीजेपी जिलाध्यक्ष का स्वागत न होने पर बवाल, मेला अधिकारी से की तीखी बहस

अपना घर में ही मनाई भाई दूज सीमा उर्फ गुवल्ला सुबम्मा के भाई और रिश्तेदार 23 अक्टूबर को आश्रम आए। भाई दूज के दिन भाई-बहन को मिलवाया गया, तो दोनों खुशी से फूले नहीं समाए। यहीं पर सीमा ने अपने भाई को रोली का तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर भाई दूज मनाई।
हाईकोर्ट से शाहरुख और दीपिका को राहत बरकरार : भरतपुर में दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक जारी रहेगी, मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा

बहन भी अब साथ ही रहेगी

सीमा के भाई पैदद पोलईया ने बताया कि बहन पर तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटी व एक बेटा है, जो हमारे पास ही रहते हैं। बहन के पति ने दूसरी शादी कर ली है। अब बहन हमारे साथ ही रहेगी। अपना घर की पुनर्वास प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीमा अपने भाई के साथ आंध्रप्रदेश रवाना हो गई।

Rajasthan में नहीं थम रहा मोतीमहल भरतपुर झंडा विवाद, अब क्या हुआ ?

अब हमारा घर भी महकेगा

सीमा के भाई पोलईया ने बताया कि सीमा को काफी जगह तलाश किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अंत में परिजनों ने सीमा को मृत मान लिया। उसने बताया कि बहन के खोने के बाद कोई भी त्योहार खुशी से नहीं मना पा रहे थे, लेकिन सीमा के मिलने से अब हमारा घर भी महकेगा।

Tags:
  • राजस्थान
  • भरतपुर
  • दीपावली
  • जोधपुर
  • भाई दूज
  • अपना घर आश्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा