पीएम का अपमान देश की तौहीन, गहलोत ने ट्रंप की टिप्पणियों को बताया शर्मनाक
Mukesh Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणियों को भारतीय गरिमा पर चोट बताया है। गहलोत ने वैश्विक संघर्षों के बीच गांधीवादी शांति मार्ग को ही एकमात्र समाधान करार दिया।
News In Short
- गहलोत ने पीएम मोदी पर ट्रंप की टिप्पणियों को शर्मनाक करार दिया।
- गहलोत बोले, पार्टी अलग हो सकती है, पर प्रधानमंत्री पूरे देश के।
- वैश्विक युद्ध के बीच केवल गांधी दर्शन ही शांति का एकमात्र विकल्प।
- नई पीढ़ी सच को सच और गलत को गलत कहना सीखे।
- न्यायपालिका,चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों का घोंटा जा रहा दम।
News In Detail
ट्रंप के बयानों पर नाराजगी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश के गौरव के प्रतीक हैं। हमारी पार्टियां अलग हो सकती हैं, विचारधाराएं भिन्न हो सकती हैं, लेकिन वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। विदेशी राष्ट्र प्रमुख हमारे प्रधानमंत्री की बेइज्जती करे तो यह बर्दाश्त के बाहर है। ट्रंप का यह कहना कि मोदी उन्हें खुश करने में लगे हैं या वे मोदी का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते हैं, बेहद आपत्तिजनक है। किसी राष्ट्रपति की ऐसी हिम्मत कैसे हुई और हम इस पर चुप क्यों हैं, यह चिंता का विषय है।
मौन धारण करना आत्मघाती
उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संविधान बचाने की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि यदि संविधान कमजोर हुआ तो नागरिकों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। युवाओं को विचारधारा के आधार पर आगे आकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।
खतरे में लोकतंत्र और संस्थाओं की स्वायत्तता
केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। फैसले निष्पक्ष होने के बजाय मनमर्जी से लिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था भी आज स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने में सक्षम नहीं दिख रही है।
अमेरिका की भूमिका पर सवाल
उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान-इजरायल संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। ईरान में मासूम बच्चियों के स्कूल पर हुए हमले का जिक्र करते हुए वे भावुक हुए और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
गांधीवाद का रास्ता ही एकमात्र विकल्प
गहलोत ने जोर देकर कहा कि दो अक्टूबर को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाता है। यह इस बात का प्रमाण है कि गांधी आज भी प्रासंगिक हैं। हमें गांधी दर्शन को फैलाकर समाज में प्रेम और सद्भाव को जीवित रखना होगा।
ये भी पढे़:-
जनता करेगी असली मूल्यांकन, मेरा सार्वजनिक जीवन बेदाग, जानिए पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने ऐसा बयान क्यों दिया
नेवी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सड़क हादसे में मौत, पांच पीढ़ियों में थी पहली सैन्य अधिकारी
सरहदी और नए जिलों में क्यों पिछड़ रही जन-धन योजना, जानिए पूरा मामला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari