भिवाड़ी में ऑयल टैंक ब्लास्ट से दो फैक्ट्रियां खाक, 5 कर्मचारी झुलसे, एक की मौत
Ashish Bhardwaj | Jun 05, 2026, 09:54 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की उद्योग नगरी भिवाड़ी में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग से जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भागे कर्मचारी।
News In Short
- भिवाड़ी में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लगी।
- अग्निकांड में 5 कर्मचारी झुलसे, इनमें से एक की मौत हो गई।
- आग ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद फैले ज्वलनशील तेल से भड़की।
- आग से जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भागे कर्मचारी
News In Detail
राजस्थान के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र भिवाड़ी में बड़ा हादसा सामने आया है। एक फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद ऑयल टैंक में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस धमाके की चपेट में आने से दो फैक्ट्रियां पूरी तरह धधक उठीं।
हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से तीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और फायर एनओसी (Fire NOC) की जमीनी हकीकत की पोल खोलकर रख दी है।
ऑफिस में बैठे थे दोनों भाई, अचानक आग में घिरे
इसी दौरान देवेंद्र यादव और हरपाल यादव आग की लपटों के बीच फंस गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। आज सुबह उपचार के दौरान हरपाल यादव ने दम तोड़ दिया। मृतक हरपाल यादव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे।
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद फैला तेल
कुछ ही पलों में ऑयल टैंक में एक और भीषण विस्फोट हुआ, जिससे खौलता और ज्वलनशील तेल फैक्ट्री परिसर को पार करता हुआ मुख्य सड़क तक फैल गया। इस बहते हुए आग के दरिया ने बगल में स्थित कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी 'एल्सओक एलएलपी' को भी अपनी चपेट में ले लिया। रामको मेटल में जहां लोहे की चादरें बनती हैं, वहीं एल्सओक में कॉस्मेटिक केमिकल होने के कारण आग ने चंद मिनटों में दोनों इमारतों को पूरी तरह से घेर लिया।
WhatsApp Image 2026-06-05 at 9.23.52 AM
जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भागे कर्मचारी
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों फैक्ट्रियों के परिसर और बाहर खड़े कई दोपहिया व चार पहिया वाहन जलकर लोहे का ढांचा मात्र रह गए। सूचना मिलते ही भिवाड़ी, खुशखेड़ा और आसपास के औद्योगिक थानों से दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया।
पार्षद पति समेत 5 झुलसे
5,000 फैक्ट्रियों में से सिर्फ 550 के पास Fire NOC
ChatGPT Image Jun 5, 2026, 09_46_21 AM
स्थानीय निवासियों और श्रमिक संगठनों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि महज 10-11% फैक्ट्रियों के पास ही वैध फायर एनओसी है, जबकि शेष इकाइयां बिना पुख्ता इंतजामों के धड़ल्ले से चल रही हैं।
इस हादसे के बाद अब जिला प्रशासन और रीको प्रबंधन पर फैक्ट्रियों की सुरक्षा जांच करने और बिना एनओसी चल रही इकाइयों पर सख्त कार्रवाई करने का दबाव बेहद बढ़ गया है। पुलिस और दमकल विभाग फिलहाल आग के सटीक कारणों और फैक्ट्रियों में मौजूद आंतरिक सुरक्षा उपकरणों की जांच में जुटे हैं।
ये भी पढे़:-
2 टीचरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर की 12 साल सरकारी नौकरी, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
भाजपा ने सतीश पूनियां व अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 18 जून को वोटिंग होगी
प्रशासनिक व्यवस्था को नई ताकत, 7 ट्रेनी IAS अधिकारी बने सहायक कलेक्टर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari