फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर की वसूली, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Published:
फर्जी CIA अधिकारी गिरफ्तार
राजस्थान के भिवाड़ी में फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपए की फिरौती वसूली गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- भिवाड़ी में फर्जी CIA अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से ठगी।
- आरोपियों ने नशीली दवाओं का झूठा आरोप लगाकर 10 लाख मांगे।
- डराकर पीड़ित से ऑनलाइन एक लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए।
- बाकी रकम लेने पहुंचे दो आरोपी पुलिस के जाल में फंसे।
- पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भिवाड़ी में कुछ युवकों ने खुद को हरियाणा सीआईए का अधिकारी बताकर एक मेडिकल स्टोर संचालक को अगवा किया। उन्होंने नशीली दवाओं की बिक्री का झूठा आरोप लगाकर 10 लाख रुपए की मांग की। डराकर पीड़ित से एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बाकी रकम लेने आए दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
खैरथल तिजारा जिले अंतर्गत पुलिस जिला भिवाड़ी की फैज तृतीय थाना पुलिस ने फर्जी सीआईए (CIA – Crime Investigation Agency, हरियाणा) पुलिस अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपए की फिरौती वसूलने वाले दो आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
आरोपी अगले दिन बचे हुए 50 हजार रुपए लेने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमनलाल मीना और वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
चार युवक दुकान में आए और खुद को हरियाणा सीआईए का अधिकारी बताते हुए मेडिकल स्टोर संचालक पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का आरोप लगाने लगे।
जबरन कार में बैठाकर मांगी फिरौती
विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इस पूरी घटना ने पीड़ित को गहरे डर में डाल दिया।
डराकर कराया ऑनलाइन भुगतान
पीड़ित ने दो किस्तों में 10 हजार और 90 हजार रुपए, कुल एक लाख रुपए आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। यूपीआई लिमिट खत्म होने पर आरोपियों ने अगले दिन 50 हजार रुपए और देने की धमकी देकर पीड़ित को उसकी दुकान के पास छोड़ दिया।
फिरौती लेने आए और पकड़े गए
इसी दौरान आरोपियों ने दोबारा फोन कर शेष 50 हजार रुपए देने को कहा और बताया कि दो युवक रकम लेने पहुंचेंगे। पुलिस की योजना के अनुसार पीड़ित ने दोनों युवकों को बातचीत में उलझाए रखा और तत्काल सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक मोटरसाइकिल सहित दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
कई पहलुओं पर जांच जारी
पुलिस अब घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन, बैंक खातों और फरार अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
ये खबर भी पढ़े:-
75 साल की विधानसभा: राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन घटते चले गए कामकाज के दिन
दत्तक पुत्र को भी होगा अनुकम्पा का अधिकार, सरकार पर लगा एक लाख का जुर्माना
बुलडोजर से ढहाया गया गैंगस्टर का घर, आईजी बोले- कौन रोहित गोदारा
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj