घर बैठे देख सकते हैं खेत का नक्शा, जानिए कैसे मिलेगा पूरा रिकॉर्ड
Ashish Bhardwaj | Aug 23, 2026, 12:18 IST
जमीन का नक्शा
अब राजस्थान में जमीन का नक्शा देखने के लिए पटवारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। भू-नक्शा पोर्टल से घर बैठे खसरा नंबर डालकर जमीन की पूरी जानकारी और नक्शा पीडीएफ में मिल जाता है।
समझें क्या है पूरा मामला
- अब घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे जमीन का नक्शा।
- भू-नक्शा पोर्टल से खसरा नंबर पर मिलेगी पूरी जानकारी।
- पटवारी और तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं।
- मोबाइल से भी डाउनलोड कर सकेंगे जमीन का नक्शा।
- गलत जानकारी पर राजस्व विभाग में कर सकते हैं शिकायत।
अब नहीं लगाने पड़ते पटवारी के चक्कर
अब यह पूरा काम ऑनलाइन हो सकता है। कई राज्यों की सरकारों ने भू-नक्शा पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल से जमीन का पूरा रिकॉर्ड कुछ ही मिनट में देखा जा सकता है।
भू-नक्शा पोर्टल से नक्शा कैसे चेक करें
वेबसाइट खुलने के बाद सीधे जमीन से जुड़ी जानकारी सर्च की जा सकती है। पोर्टल पर जमीन की लोकेशन से जुड़ी जानकारी भरनी होती है। इसमें जिला, तहसील, आरआई, हल्का और गांव का नाम चुनना जरूरी है।
खसरा नंबर से मिलेगी पूरी जानकारी
खसरा नंबर डालते ही नक्शे में संबंधित प्लॉट हाईलाइट हो जाता है। इसके साथ ही मालिक का नाम, क्षेत्रफल और खाता नंबर जैसी जानकारी भी सामने आ जाती है। इससे जमीन की पूरी तस्वीर एक ही जगह मिल जाती है।
नक्शा देखने के बाद क्या करें
सारी जानकारी सही लगने पर नक्शे को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए शो रिपोर्ट पीडीएफ या नकल ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। इसके बाद नक्शा पीडीएफ में खुल जाता है, जिसे सेव करके रखा जा सकता है।
मोबाइल से भी देख सकते हैं नक्शा
जरूरत पड़ने पर मोबाइल से डाउनलोड किया गया नक्शा प्रिंटर से कनेक्ट कर प्रिंट भी निकाला जा सकता है। इससे यह सुविधा हर वर्ग के लोगों के लिए आसान बन जाती है।
नक्शे में गड़बड़ी हो तो क्या करें
इसके लिए अपने क्षेत्र के पटवारी, लेखपाल या तहसील कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। अगर वहां से समाधान न मिले, तो राजस्व विभाग में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इससे रिकॉर्ड की गलती सुधरवाई जा सकती है।
ये खबर भी पढे़:-
लिव-इन छिपाया तो अब हो सकती है 5 साल की जेल, क्या होंगे UCC बिल में नए प्रावधान
कंवरपुरा स्कूल विवाद के बाद CJP का अभियान जारी रहेगा या थमेगा? जानें प्लान
कागजों में करोड़ों का खेल, धरातल पर तबेला; राजस्थान में जर्जर स्कूलों की सच्चाई
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
By Saurabh Mishra
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
By VINAY VERMA
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
By Sanjay Gupta
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
By VINAY VERMA
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान
By Anshika Singh Chauhan
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम
By Arun Tiwari
सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत
By Ratan Kumar Mishra