राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति 8 दिन में बदली, घनश्याम तिवाड़ी की छुट्टी

Saurabh Mishra | Aug 03, 2026, 24:04 IST
Share
Raj bjp panchayat chunav samiti
Raj bjp panchayat chunav samiti

राजस्थान भाजपा ने पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए संभाग प्रभारियों की सूची बदली। घनश्याम तिवाड़ी और संतोष अहलावत हटाए गए। 5 नए जिलों में जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान भाजपा ने संभागीय चुनाव संचालन समिति में बड़ा फेरबदल किया।
  • यह बदलाव पिछली सूची जारी होने के सिर्फ 8 दिन बाद हुआ।
  • सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व सांसद संतोष अहलावत को समिति से हटाया गया।
  • पांच नेताओं के संभाग बदले गए, ताकि पक्षपात के आरोपों से बचा जा सके।
  • 5 नए संगठनात्मक जिलों में भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
राजस्थान भाजपा ने पंचायत और शहरी निकाय चुनाव को देखते हुए संभागीय चुनाव संचालन समिति में फेरबदल किया है। यह फेरबदल पिछली सूची के सिर्फ 8 दिन बाद सामने आय। भारतीय जनता पार्टी ने 25 जुलाई को राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव संभागीय चुनाव संचालन समिति की पहली सूची जारी की थी। उस सूची में 21 नेताओं को 7 संभागों की जिम्मेदारी दी गई थी।

8 दिन में क्यों बदली सूची

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को नई सूची जारी की। इस बार समिति में 22 नेता शामिल किए गए हैं। लेकिन पुरानी समिति में शामिल सांसद घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष संतोष अहलावत को इस बार जगह नहीं मिली।

चर्चा है कि पहली सूची में स्थानीय नेताओं को उन्हीं के गृह संभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। इस पर पार्टी के भीतर सवाल खड़े हो रहे थे। कुछ नेताओं ने इसे पक्षपात बताया था। इसी आलोचना के बाद भाजपा ने रणनीति बदली। अब नेताओं को उनके अपने की बजाय दूसरे संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे चुनाव में निष्पक्षता का संदेश देने की कोशिश की गई है।

rajasthan bjp old list
rajasthan bjp old list

किसे मिली नई जिम्मेदारी

नई समिति में सांसद अलका गुर्जर, पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत और पूर्व पार्टी उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता को शामिल किया गया है। पार्टी नेताओं ने इसे सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया बताया है।

पांच नेताओं के बदले संभाग

इस बदलाव में पांच नेताओं के संभाग भी बदले गए हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए लालचंद कटारिया को पहले जयपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उन्हें अजमेर संभाग भेजा गया है।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को भरतपुर से हटाकर अजमेर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित को भरतपुर की जगह अब जयपुर संभाग मिला है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को अजमेर से हटाकर भरतपुर संभाग भेजा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा को अजमेर की बजाय अब बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।



बीजेपी चुनाव संचालन समिति की नई लिस्ट
बीजेपी चुनाव संचालन समिति की नई लिस्ट

नए जिलों में जिलाध्यक्ष

इसके साथ ही राजस्थान भाजपा ने रविवार को 5 नए संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए। पहले भाजपा के पास 44 संगठनात्मक जिले थे। राज्य में प्रशासनिक स्तर पर 8 नए जिले बनने के बाद पार्टी ने भी संगठन स्तर पर 5 नए जिले बनाए थे।

अब इन नए जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। सलूंबर में चंद्रशेखर जोशी, कोटपूतली-बहरोड़ में सुरेश सैनी और ब्यावर में आशीष सांड को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह डीग-कुम्हेर में सतीश बंसल और जयपुर ग्रामीण उत्तर में जितेंद्र शर्मा को यह जिम्मेदारी मिली है।

आने वाले पंचायत और निकाय चुनाव भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती की परीक्षा माने जा रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी बार-बार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है।

FAQ

  1. सवाल 1: राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति क्यों बदली?
    जवाब: पुरानी सूची में भाजपा के स्थानीय नेताओं को अपने ही संभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। इस पर पक्षपात के आरोप लगे। इसी वजह से पार्टी ने संभाग बदल दिए।
  2. सवाल 2: राजस्थान भाजपा की नई पंचायत-निकाय चुनाव समिति से किसे हटाया गया है?
    जवाब: सांसद घनश्याम तिवारी और पूर्व सांसद संतोष अहलावत को नई समिति से बाहर रखा गया है।
  3. सवाल 3: भाजपा ने कितने नए जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए?
    जवाब: भाजपा ने 5 नए संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। ये जिले राज्य में हाल ही में बने प्रशासनिक जिलों के आधार पर बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें...

अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री, ढाई साल से खाली था यह पद

राजस्थान निकाय चुनाव 2025 : आ गई शहरी सरकार के चुनाव की तारीख, UDH मंत्री ने किया खुलासा

राजस्थान भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की घोषणा, वसुंधरा और राजेंद्र राठौड़ को किया शामिल

पंचायत-निकाय चुनाव: राजस्थान सरकार पहुंची हाईकोर्ट, दिसंबर तक चुनाव टालने की दलील

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • राजस्थान भाजपा
  • राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड