भजनलाल सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, विपक्ष बोला-जनता ने उलटी गिनती शुरू कर दी

Kamlesh Keshote | Dec 07, 2025, 21:00 IST
Share
bjp rajasthan011
Photograph: (the sootr)

भाजपा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की है। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

Jaipur. राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर सरकार और संगठन दोनों जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। सरकार के दो साल पूरे होने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ पदाधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने संगठन पदाधिकारियों को सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए हैं।

इधर, विपक्ष सरकार के दो साल पूरे होने पर चुटकियां ले रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार सिर्फ कागजों में ही अपनी उपलब्धियां बनाए। आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जनता अब उलटी गिनती शुरू कर चुकी है।

कूनो से राजस्थान के लिए निकले दो चीते, एक की हाईवे पर दर्दनाक मौत, दूसरे लापता की तलाश जारी

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

भाजपा राजस्थान कार्यालय में हाल ही में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़के अध्यक्ष बनने के बाद आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए और सत्ता एवं संगठन के तालमेल से राज्य के विकास के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।

सर्वे में चेतावनी : राजस्थान के अरब सागर से जुड़ने पर लूणी-जवाई नदी पर खतरा, पर्यावरण पर भी संकट

सीएम ने कार्यकर्ताओं से साझा किए अनुभव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने भाजपा के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां और योजनाओं को प्रचारित करने का महत्व समझाया।
शव के साथ प्रदर्शन किया तो होगी जेल, राजस्थान सरकार का नया कानून

भाजपा ने हाल ही में बनाई नई टीम

बीजेपी ने 27 नवंबर 2025 को अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया था। इस कार्यकारिणी में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री, 7 प्रवक्ताओं के साथ ऑफिस सेक्रेटरी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी टीम प्रभारी और मीडिया प्रभारी का भी नाम शामिल है। यह नई कार्यकारिणी पार्टी के संगठन को मजबूती देने और राज्य में भाजपा की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिम्मेदार होगी।

राजस्थान में मतदाता डिजिटाइजेशन का काम 97 प्रतिशत पूरा, देश में SIR में पहले पायदान पर प्रदेश

सोशल मीडिया की रणनीति पर चर्चा

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्गापुरा में भाजपा की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर टीम से मुलाकात की। इस बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया टीम के साथ मुख्यमंत्री ने पार्टी के संदेशों को अधिक प्रभावी और व्यापक तरीके से फैलाने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया।

राजस्थान में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, क्या 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हनुमान बेनीवाल

भाजपा विधायकों के साथ बैठक

सोशल मीडिया बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायकों के साथ भी बैठक की। इस बैठक का दौर शाम 4:30 बजे तक जारी रहा। बैठक में विधायकों से राज्य की राजनीतिक स्थिति, आगामी योजनाओं और भाजपा के आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के विधायकों ने अपने विचार साझा किए और राज्य में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए।

कूनो से राजस्थान के लिए निकले दो चीते, एक की हाईवे पर दर्दनाक मौत, दूसरे लापता की तलाश जारी

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ली चुटकी

सरकार के 2 साल पूरा होने के मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार 2 साल की उपलब्धियां बनाने की कितनी भी कोशिश करें। लेकिन प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के मौके पर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और सत्ता की नाकामियों को उजागर करेगी। टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार ने 2 साल में ऐसा क्या किया है। जिसका जश्न मना रही है। 2 साल में राजस्थान को कई साल पीछे धकेल दिया गया है। हर राजस्थानी पर एक लाख रुपए का कर्ज है। सरकार द्वारा किसी काम की मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है।

सर्वे में चेतावनी : राजस्थान के अरब सागर से जुड़ने पर लूणी-जवाई नदी पर खतरा, पर्यावरण पर भी संकट

आमजन की नहीं हो रही सुनवाई

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई में सिर्फ बीजेपी के लोगों की बात सुनी जा रही है। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार ने रोजगार को लेकर बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। महिलाओं को सुरक्षित माहौल नहीं मिल रहा है। दलित अपने आप को असुरक्षित मान रहा है। रोजगार के नाम पर राइजिंग राजस्थान की दुहाई दी जा रही है। लेकिन धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार सिर्फ कागजों में अपनी उपलब्धियां गिनाएं। लेकिन जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जनता ने अब सरकार की उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दिया है।

राजस्थान में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, क्या 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हनुमान बेनीवाल

कर्मचारियों संगठनों में आक्रोश

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार को बने 2 साल हो गए। लेकिन घोषणा पत्र में भाजपा ने जो वादे किए थे। वे अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। पिछले दो सालों में कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार ने संविदा और ठेके कर्मचारियों को नियमित करने की बात तो कही। लेकिन 2 साल में इस पर कोई काम नहीं किया। पिछले 2 सालों में सरकार संवादहीन रही किसी भी कर्मचारी संगठन से सरकार ने वार्ता नहीं की। जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं।

Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल शर्मा
  • टीकाराम जूली
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
  • भाजपा राजस्थान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच