विधायक का कर दिया ट्रांसफर, पटवारियों की तबादला सूची में आया नाम, जानिए पूरी वजह

Jageshwar prasad | Jul 11, 2026, 18:41 IST
Share
924 पटवारियों के तबादले की सूची, 609वें नंबर पर भाजपा विधायक का नाम
924 पटवारियों के तबादले की सूची, 609वें नंबर पर भाजपा विधायक का नाम

राजस्थान में तबादलों के अजब-गजब किस्से हैं। एक सरकारी महकमे ने भाजपा विधायक का ही तबादला कर दिया। उनका नाम बाकायदा तबादला सूची में दिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में तबादलों के आ रहे अजब-गजब किस्से।
  • तबादला सीजन में भाजपा विधायक का हुआ तबादला।
  • पटवारियों की तबादला सूची में आया विधायक का नाम।
  • अधिकारियों ने कहा, काम के दबाव और हड़बड़ी से हुई गलती।
  • विधायक का यह तबादला सोशल मीडिया पर छाया।
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों का दौर फिलहाल थम गया है, लेकिन जाते-जाते यह तबादला सीजन गजब का वाकया दे गया है।

मामला राजस्व विभाग की ओर से जारी पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट से जुड़ा है। इसे देखकर खुद विभाग के आला अधिकारी भी अपना सिर पकड़ कर बैठ गए हैं।

​दरअसल, राजस्व विभाग ने प्रदेश भर में कुल 924 पटवारियों के तबादलों की जंबो सूची जारी की है। जब लोग इस लंबी-चौड़ी लिस्ट को खंगाल रहे थे तो 609वें नंबर पर एक नाम देखकर कोई चौंक गया।

सूची में किसी पटवारी की जगह सीधे डीग से भाजपा विधायक डॉ. शैलेष दिगंबर सिंह का नाम लिखा हुआ था।

​बालोतरा से डीग भेज दिए माननीय विधायक को

​सरकारी आदेश के मुताबिक, पटवारी शैलेष दिगंबर सिंह का तबादला नवोडा का बेरा (पाटोदी, जिला बालोतरा) से डीग के सोमगांव में कर दिया गया है।

जब यह सूची सार्वजनिक हुई तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। लोग चुटकी लेने लगे कि राजस्थान में अब पटवारियों के साथ-साथ विधायकों के भी ट्रांसफर होने लगे हैं।

शैलेष दिंगंबर सिंह डीग से भाजपा विधायक हैं। वे 2023 के चुनाव में विश्वेंद्र सिंह को हरा कर विधानसभा पहुंचे थे।

पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट में डीग विधायक का नाम, विभाग ने मानी गलती
पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट में डीग विधायक का नाम, विभाग ने मानी गलती


​क्या है इस महा-गलती के पीछे की कहानी?

जब इस मामले पर राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने माना कि यह एक गंभीर मानवीय भूल है। यह काम के भारी दबाव और हड़बड़ी के कारण हुई है।

दरअसल, राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के मनचाहे तबादलों के लिए सत्ताधारी दल के विधायकों या मंत्रियों की सिफारिश की परिपाटी बरसों से चली आ रही है।

इस बार भी सरकार ने इसी डिजायर सिस्टम को तवज्जो दी थी। इसके कारण मंत्रियों और विधायकों के बंगलों पर तबादला चाहने वाले कर्मचारियों की भारी भीड़ उमड़ रही थी।

डेटा फीड में हो गई गलती

सरकार ने तबादलों के लिए 10 जुलाई की आखिरी तारीख तय की थी। समय सीमा खत्म होने के ठीक पहले विभाग में बेहद हड़बड़ी का माहौल था।

रात-रात भर जागकर सूचियां तैयार की जा रही थीं। इसी आपाधापी में कंप्यूटर पर डेटा फीड करते समय बड़ी लापरवाही हो गई।

जिस पटवारी का तबादला होना था, उसके नाम के आगे गलती से सिफारिश करने वाले डीग विधायक डॉ. शैलेष दिगंबर सिंह का नाम जुड़ गया। अधिकारियों ने बिना ठीक से री-चेक किए सूची जारी कर दी।



​तबादलों की मारा-मारी का अनोखा साइड इफेक्ट

फिलहाल, विभाग इस तकनीकी और मानवीय भूल को सुधारने में जुट गया है। डिजिटल दौर में जारी हुई यह सरकारी सूची अब जनता के लिए मनोरंजन और चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

विधायक महोदय का नाम पटवारी की जगह ट्रांसफर लिस्ट में आना प्रशासनिक इतिहास के सबसे रोचक और अजीबोगरीब किस्सों में दर्ज हो गया है।

यह मामला अब सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक में सुर्खियां बटोर रहा है।

ट्रांसफर पर विधायक को बधाई

एक अन्य मामले में एक मास्टर ने अपना तबादला होने पर विधायक को बधाई दे दी। बाकायदा बधाई संदेश पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर चलाया गया। यह मामला जियोग्राफी के लेक्चरर मातादीन गुर्जर का है। उनका ट्रांसफर भीलवाड़ा से जयपुर हुआ है। इसपर उन्होंने अपने बधाई संदेश में जमवारामगढ़ के विधायक महेंद्र पाल मीणा और सरपंच माधोसिंह भड़ाना का आभार व्यक्त किया है।

ट्रांसफर पर विधायक को बधाई
ट्रांसफर पर विधायक को बधाई


ये भी पढ़े:-

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर

आखरी दिन रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, 1735 अधिकारियों के किए तबादले

मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम

शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, डेढ़ हजार से अधिक प्रिंसिपल इधर-उधर

Tags:
  • राजस्व विभाग
  • सोशल मीडिया
  • तबादला
  • ट्रांसफर लिस्ट
  • भाजपा विधायक डॉ. शैलेष दिगंबर सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर