बीकानेर में CBI की कार्रवाई, रेलवे कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़े गए दो अधिकारी
Jageshwar prasad | Aug 14, 2026, 16:41 IST
बीकानेर के रेलवे कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दो अधिकारी
सीबीआई ने राजस्थान के बीकानेर में रेलवे विभाग के दो वरिष्ठ कार्मिकों को 1.20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 48 करोड़ रुपए के एक बड़े रेलवे टेंडर के एवज में मांगी गई रिश्वत की शिकायत पर की गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- बीकानेर के रेलवे कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दो अधिकारी।
- 48 करोड़ के टेंडर बिल पास करने की एवज में ले रहे थे 1.20 लाख रिश्वत।
- सीबीआई की कार्रवाई में पकडे गए घूसखोर, दो रेल कर्मियों पर गाज।
- कार्रवाई के बाद CBI ने जब्त किए नोट, अफसरों के आवासों पर भी छापे।
यह मामला 48 करोड़ रुपए के एक रेलवे टेंडर के बिल भुगतान से जुड़ा है। कंपनी के बिलों को बिना किसी अड़चन के क्लीयर करने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही थी।
क्या है पूरा प्रकरण?
आरोप है कि सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और कार्मिक राकेश इन बिलों को पास करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे और 1.20 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहे थे।
कंपनी की ओर से रिश्वत देने पहुंचे कार्मिक नवल किशोर को जैसे ही दोनों अधिकारियों ने पैसे लिए, सीबीआई ने उन्हें दबोच लिया।
सीबीआई ने कैसे बिछाया जाल?
जैसे ही 1.20 लाख रुपए का लेन-देन पूरा हुआ, सीबीआई टीम ने तुरंत दबिश देकर रासायनिक रंग लगे नोटों के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
48 करोड़ रुपए के इस टेंडर प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम फाइलें, बिल वाउचर और डिजिटल दस्तावेज भी सीबीआई ने कब्जे में ले लिए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों रेल कर्मचारियों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
आगे क्या होगा?
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान: RTO इंस्पेक्टर की वसूली गैंग बेनकाब, ACB ने 2 दलालों को दबोचा
कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच
कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj