भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ : CM शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया, भाजपा ने किया कंबल वितरण

Amit Baijnath Garg | Dec 15, 2025, 16:47 IST
Share
cm bhajanlal sharma
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन और राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ सोमवार को मनाई गई। इस दौरान भाजपा ने भी कई जनसेवा के कार्य किए। इस अवसर पर अस्पतालों में आरोग्य शिविर और कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Jaipur. सोमवार को राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन और उनकी सरकार के दो साल पूरे होने की वर्षगांठ मनाई गई। इस खास मौके पर प्रदेशभर में विभिन्न जनसेवा कार्यों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने दिन की शुरुआत राजधानी जयपुर स्थित मोतीडूंगरी श्रीगणेश जी के मंदिर में दर्शन करके की। साथ ही उन्होंने गायों को चारा भी खिलाया।

भजनलाल सरकार के 2 साल : जो काम सरकार को करने थे, उन पर कोर्ट को देने पड़े निर्देश, यह रही स्थिति

भाजपा का कंबल वितरण और आतिशबाजी

सरकार के दो वर्ष पूरे होने की खुशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार देर रात जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

रिपोर्ट कार्ड : राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने लगाई दावों की झड़ी, योजनाएं गिनवाईं

arogya shivir
arogya shivir

विपक्ष के पास बोलने को कुछ नहीं

मदन राठौड़ ने कहा कि भजनलाल सरकार में बिजली, पानी, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था, रोजगार और ईआरसीपी जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्य हुए हैं। वहीं विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और अब बेजा आरोप लगा रहा है। विपक्ष के पास सरकार के कामों के खिलाफ बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। बीजेपी सरकार के दो साल में जमकर काम हुए हैं।

दूसरी वर्षगांठ पर भजनलाल सरकार का दावा, युवाओं को दी 92 हजार नौकरियां, एक भी पेपर लीक नहीं

आरोग्य शिविर और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर राज्यभर में आरोग्य शिविर लगाए गए। जयपुर के प्रताप नगर स्थित RUHS में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त, सभी जिला और उप जिला अस्पतालों के साथ-साथ सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य शिविर आयोजित किए गए।
CM भजनलाल शर्मा अचानक पहुंचे हेल्पलाइन 181, फोन पर जानी जनता की तकलीफ, त्वरित समाधान

deeg
deeg

मुख्यमंत्री की पूंछरी मंदिर में पूजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर डीग स्थित प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थल पूंछरी का दौरा किया। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में पूजा की और गिरिराज महाराज की आरती उतारी। उन्होंने मंदिर परिसर में दूध और जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी संवाद किया। उनके स्वागत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था की थी। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली मंत्रियों की क्लास, जनता के बीच रहने का दिया कड़ा संदेश

सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन ने पूरी सावधानी बरती। हेलीपैड और मंदिर परिसर में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया गया था, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, प्रभारी मंत्री सुरेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, विधायक डॉ. शैलेश सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर मोतीडूंगरी श्रीगणेश जी के दर्शन किए, गायों को चारा खिलाया और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न आरोग्य शिविरों का उद्घाटन भी किया।
  • मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यभर में आयोजित किए जा रहे आरोग्य शिविरों में जनता को चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी कई अहम सौगातें दीं। इनमें आरयूएचएस में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का लोकार्पण भी शामिल है।
  • मुख्यमंत्री शर्मा ने पूंछरी मंदिर में पूजा अर्चना की, गिरिराज महाराज की आरती उतारी और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से भी संवाद किया।
Tags:
  • भाजपा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • जन्मदिन
  • प्रोटोकॉल
  • मदन राठौड़
  • RUHS
  • बीजेपी सरकार के दो साल
  • भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि