सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
Mukesh Sharma | Jul 07, 2026, 20:28 IST
CM भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर, 6 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, फेरबदल की चर्चा तेज
राजस्थान के सीएम भजनलाल दिल्ली दौरे पर हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस दौरे को औपचारिक बताया है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे अहम माना जा रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली में दो दिन का अहम दौरा।
- यह यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के ठीक बाद हुआ।
- प्रदेश के विकास के लिए 6 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का दावा।
- दौरे से मंत्रिमंडल फेरबदल व राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा तेज।
- सरकार के ढाई साल पूरे होने पर बड़े राजनीतिक बदलावों के संकेत।
हालांकि इस दौरे को प्रदेश के विकास से जुड़ा औपचारिक दौरा बताया जा रहा है, लेकिन जयपुर से लेकर दिल्ली तक के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हलचल है।
राजस्थान में भजनलाल सरकार को बने ढाई साल का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में इस दौरे को आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
भजनलाल सोमवार से दिल्ली दौरे पर हैं। मंगलवार को उनके दिल्ली प्रवास का दूसरा दिन था। यह दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के चार जुलाई को हुए राजस्थान दौरे के ठीक बाद हुआ है।
छह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातें
प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों में सीएम ने ऊर्जा, शहरी विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की।
जिन मंत्रियों से मुलाकात की, उनमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल थे। इसके अलावा जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
एक दिन पहले अमित शाह से चर्चा
सूत्रों का कहना है कि भजनलाल ने अमित शाह से कुछ समय के लिए बातचीत भी की। समझा जाता है कि इस दौरान प्रदेश के सियासी मामलों पर चर्चा हुई।
तीन मंत्री जा चुके हैं दिल्ली
जिन मंत्रियों ने शाह से मुलाकात की, उनमें कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल थे।
हालांकि, तीनों मंत्रियों के करीबियों का कहना था कि इनके दिल्ली दौरे पहले से प्रस्तावित थे। वे विभागीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। समझा जाता है कि शाह ने मुलाकात में इन मंत्रियों से उनके विभागों के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही उन्हें कामकाज में सुधार लाने की हिदायतें दी।
फेरबदल की आहट
प्रदेश में कई निगमों, बोर्डों और अकादमियों में राजनीतिक नियुक्तियां होनी बाकी हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं और विधायकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
मुख्यमंत्री का यह दो दिवसीय दिल्ली दौरा राज्य के विकास को गति देने के साथ-साथ राजस्थान की भावी सियासत और प्रशासनिक तंत्र की नई रूपरेखा तय करने वाला साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली दरबार में तीन मंत्रियों की हाजिरी, क्या जल्द होने वाला है फेरबदल?
कांग्रेस का बीकानेर में प्रदर्शन, डोटासरा ने शिक्षा मंत्री को बताया महा निकम्मा
केंद्रीय मंत्री के सब्सिडी खुलासे पर घमासान, कांग्रेस बोली-इसकी निष्पक्ष जांच हो
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava