सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Mukesh Sharma | Jul 07, 2026, 20:28 IST
Share
CM भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर, 6 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, फेरबदल की चर्चा तेज
CM भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर, 6 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, फेरबदल की चर्चा तेज

राजस्थान के सीएम भजनलाल दिल्ली दौरे पर हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस दौरे को औपचारिक बताया है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे अहम माना जा रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली में दो दिन का अहम दौरा।
  • यह यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के ठीक बाद हुआ।
  • प्रदेश के विकास के लिए 6 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का दावा।
  • दौरे से मंत्रिमंडल फेरबदल व राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा तेज।
  • ​सरकार के ढाई साल पूरे होने पर बड़े राजनीतिक बदलावों के संकेत।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिन से दिल्ली दौरे पर हैं। यह दौरा सियासी मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है।

हालांकि इस दौरे को प्रदेश के विकास से जुड़ा औपचारिक दौरा बताया जा रहा है, लेकिन जयपुर से लेकर दिल्ली तक के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हलचल है।

राजस्थान में भजनलाल सरकार को बने ढाई साल का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में इस दौरे को आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

भजनलाल सोमवार से दिल्ली दौरे पर हैं। मंगलवार को उनके दिल्ली प्रवास का दूसरा दिन था। यह दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के चार जुलाई को हुए राजस्थान दौरे के ठीक बाद हुआ है।

छह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातें

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दो दिन के दौरान 6 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातें कीं। इन मुलाकातों का मकसद प्रदेश के हितों की पैरवी और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी समन्वय था।

प्रवक्ता के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों में सीएम ने ऊर्जा, शहरी विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की।

जिन मंत्रियों से मुलाकात की, उनमें केंद्रीय कृषि मंत्री ​शिवराज सिंह चौहान, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और खाद्य मंत्री ​प्रल्हाद जोशी, शहरी विकास मंत्री ​मनोहर लाल थे। इसके अलावा जल शक्ति मंत्री ​सीआर पाटिल, वित्त मंत्री ​निर्मला सीतारमण और सड़क परिवहन मंत्री ​नितिन गडकरी से प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

एक दिन पहले अमित शाह से चर्चा

सीएम भजनलाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सहकारिता से जुड़े एक कार्यक्रम में मंच साझा किया।

सूत्रों का कहना है कि भजनलाल ने अमि​त शाह से कुछ समय के लिए बातचीत भी की। समझा जाता है कि इस दौरान प्रदेश के सियासी मामलों पर चर्चा हुई।

तीन मंत्री जा चुके हैं दिल्ली

पिछले दिनों राजस्थान के तीन मंत्रियों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। ये मंत्री कुछ समय से विवादों में चल रहे हैं।

जिन मंत्रियों ने शाह से मुलाकात की, उनमें कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल थे।

हालांकि, तीनों मंत्रियों के करीबियों का कहना था कि इनके दिल्ली दौरे पहले से प्रस्तावित थे। वे विभागीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। समझा जाता है कि शाह ने मुलाकात में इन मंत्रियों से उनके विभागों के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही उन्हें कामकाज में सुधार लाने की हिदायतें दी।

फेरबदल की आहट

भजनलाल सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद अब प्रदेश में बड़े बदलावों की तैयारी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस औपचारिक दौरे में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ सियासी मामलों को लेकर बंद कमरे में अहम चर्चा की है।

प्रदेश में कई निगमों, बोर्डों और अकादमियों में राजनीतिक नियुक्तियां होनी बाकी हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं और विधायकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

मुख्यमंत्री का यह दो दिवसीय दिल्ली दौरा राज्य के विकास को गति देने के साथ-साथ राजस्थान की भावी सियासत और प्रशासनिक तंत्र की नई रूपरेखा तय करने वाला साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:-

रिश्वतखोरी मामले में कांग्रेस ने किरोड़ी को घेरा, कहा- उन्हें इस्तीफा देना चाहिए

दिल्ली दरबार में तीन मंत्रियों की हाजिरी, क्या जल्द होने वाला है फेरबदल?

कांग्रेस का बीकानेर में प्रदर्शन, डोटासरा ने शिक्षा मंत्री को बताया महा निकम्मा

केंद्रीय मंत्री के सब्सिडी खुलासे पर घमासान, कांग्रेस बोली-इसकी निष्पक्ष जांच हो

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • मंत्रिमंडल फेरबदल
  • राजनीतिक नियुक्तियां
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा