MLA विनोद गोठवाल पर 60 लाख हड़पने के आरोप, पालिका अध्यक्ष बनाने का दिया था झांसा

Ashish Bhardwaj | Jul 22, 2026, 12:32 IST
Share
विनोद गोठवाल
विनोद गोठवाल

राजस्थान में कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल पर 60 लाख रुपए हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों में यह कहा है कि विधायक ने पालिका अध्यक्ष बनाने के नाम पर यह राशि ली।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल पर लगे 60 लाख रुपए हड़पने के गंभीर आरोप।
  • पूर्व पार्षद ने इन आरोपों को लेकर हनुमानगढ़ एसपी को परिवाद पेश किया।
  • परिवाद में कहा, पालिका अध्यक्ष बनाने के नाम पर विधायक ने यह राशि ली।
  • परिवाद के अनुसार राशि मांगने पर विधायक और उनके पुत्र ने उसे धमकाया।
  • इन आरोपों के बाद हनुमानगढ़ के राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है।
राजस्थान में हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से गर्मा गया है। पीलीबंगा में कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल पर नगरपालिका अध्यक्ष पद के नाम पर 60 लाख रुपए हड़पने का गंभीर आरोप लगा है।

​हाल ही में पूर्व पार्षद शारदा पूनियां ने एसपी को परिवाद सौंपकर विधायक विनोद गोठवाल पर ये आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक गोठवाल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक छवि धूमिल करने का एक सुनियोजित प्रयास करार दिया है।

60 लाख रुपए लिए, मांगने पर दी धमकी

​पूर्व पार्षद शारदा पूनियां के शिकायत पत्र के अनुसार जून 2025 में पीलीबंगा में नगरपालिका अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान विधायक विनोद गोठवाल और उनके पुत्र सूर्यप्रकाश पूनियां को अमानत के रूप में 60 लाख रुपए दिए थे।

​शारदा का आरोप है कि जब पालिका अध्यक्ष पद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि वापस मांगी तो विधायक और उनके पुत्र ने रुपए लौटाने से साफ इंकार कर दिया।

आरोप यह भी है कि जब उन्होंने बार-बार अपनी राशि की मांग की, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। ​परिवाद में शारदा पूनियां ने दावा किया है कि विधायक पुत्र सूर्यप्रकाश पूनियां ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्यप्रकाश ने उनसे कहा कि यदि उन्होंने रुपए के लेन-देन को लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज कराया तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।
​
पूर्व पार्षद ने एसपी को दी गई शिकायत में विधायक और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।

सोमवार को कांग्रेस मंडल की बैठक के बाद यह मामला और अधिक गर्मा गया। पूनियां ने पूर्व में भी कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के समक्ष इस लेन-देन को लेकर लिखित शिकायत दी थी।

​राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास

​दूसरी तरफ, कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल ने पूर्व पार्षद शारदा पूनियां द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया है।

विधायक गोठवाल ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने या उनके पुत्र सूर्यप्रकाश ने शारदा पूनियां से कोई राशि नहीं ली है। ​विधायक ने कहा, पूर्व पार्षद नगरपालिका अध्यक्ष बनने के लिए उनके साथ सौदेबाजी करने की कोशिश कर रही थीं।

जब मैंने एक लोकतांत्रिक पद के लिए इस तरह की किसी भी सौदेबाजी से साफ इनकार कर दिया तो शारदा पूनियां बौखला गईं। मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाने लगीं।

​विधायक गोठवाल ने कहा कि झूठे आरोप लगाकर उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और सत्य जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

​इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद पीलीबंगा की स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है। नगरपालिका अध्यक्ष पद और 60 लाख रुपए के भारी-भरकम लेन-देन से जुड़े इस मामले पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही हैं।

ये खबर भी पढे़:-

अंधेरे में डूबी स्वास्थ्य सेवा, 80 से ज्यादा PHC-CHC पर नहीं है बिजली कनेक्शन

अलग-अलग राज्यों से चुराए पांच करोड़ के वाहन, 6 सदस्य गिरफ्तार

बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे अफसर पर भड़के जज, बोले पेंशन केस में ऐसी घोर लापरवाही

चुनाव से पहले होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदलेंगे अफसर



Tags:
  • राजस्थान
  • नगरपालिका अध्यक्ष
  • हनुमानगढ़
  • पीलीबंगा
  • कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब