बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे अफसर पर भड़के जज, बोले पेंशन केस में ऐसी घोर लापरवाही
Mukesh Sharma | Jul 21, 2026, 21:49 IST
अधिकारी पर नाराज हुए जज
राजस्थान हाईकोर्ट ने विधवा की पेंशन याचिका में बिना तैयारी पहुंचे विभागीय ओआईसी (OIC) को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने सरकारी अधिकारियों के रवैये को घोर लापरवाही बताया और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अदालती कार्यवाही के प्रति जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
समझें क्या है पूरा मामला
- बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे अफसर पर भड़के जज,बोले पेंशन केस में ऐसी घोर लापरवाही!
- ओआईसी के पास न जवाब की कॉपी थी, न नियम-कायदों का पता
- जज ने पूछा नीति पढ़ी है? अफसर बोला- आज तक कभी नहीं देखी
- विधवा की पारिवारिक पेंशन याचिका पर हाईकोर्ट हुआ बेहद सख्त
- मुख्य सचिव को भेजी आदेश की कॉपी, अफसरों को सुधरने की हिदायत
जस्टिस गणेशराम मीणा ने गंगा देवी की याचिका सुनवाई करते हुए पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी (OIC) के बिना किसी तैयारी के अदालत में पेश होने पर गंभीर सवाल खड़े किए।
दरअसल वकीलों ने शनिवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रखा है। इस कारण सरकारी वकील की अनुपस्थिति में पेंशन एवं पेंशन कल्याण निदेशालय के सहायक लेखाधिकारी प्रथम हमीर सिंह OIC के रूप में अदालत में हाजिर हुए थे।
जब अदालत ने उनसे सवाल पूछे तो अधिकारी ने स्वीकार किया कि उनके पास विभाग की ओर से पेश जवाब की कॉनी नहीं है। इसके अलावा, याचिकाकर्ता के दावों से संबंधित प्रासंगिक अधिसूचनाओं या आदेशों की प्रतियां भी उनके पास नहीं थीं।
इस पर अदालत ने अधिकारी से उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में पूछा और यह जानना चाहा कि क्या उन्होंने OIC के कार्यों के लिए तय मुकदमेबाजी नीति (Litigation Policy) का अध्ययन किया है। इस पर अधिकारी ने स्वीकार किया कि उन्होंने इसे कभी नहीं पढ़ा है।
घोर लापरवाही है यह
हमेशा ध्यान रखें कि
अदालत ने आदेश की कॉपी मुख्य सचिव,प्रमुख शासन सचिव और निदेशक,पेंशन व पेंशन कल्याण विभाग को भेजकर इस प्रकार की लापरवाही रोकने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त,2026 को होगी।
ये खबर भी पढे़:-
थाने के मालखाने से अफीम, डोडा-पोस्त और पिस्टल गायब, दो पुलिसकर्मियों पर FIR
प्रसूता मौत मामलों पर सरकार का नया एक्शन प्लान, हर गर्भवती की होगी लिस्टिंग
रेलवे ने जारी किया जेई भर्ती का नोटिफिकेशन, 4098 पदों पर होगी भर्ती
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava