कांग्रेस का पंचायत चुनाव से पहले करेगी 25 हजार नियुक्तियां, जिलों में कार्यकारिणी नहीं तो कैसे पूरा होगा दावा?
Mukesh Sharma | Mar 24, 2026, 13:15 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में कांग्रेस ने पंचायत-निकाय चुनावों से पहले 20 हजार नियुक्तियों का दावा किया है। हकीकत यह है कि अब तक जिलों की कार्यकारिणी नहीं बनी हैं। ऐसे में पार्टी के एक बड़े धड़े को इन दावों में दम नहीं दिखता है।
News In Short
- कांग्रेस में ग्राम व वार्ड स्तर पर 20 हजार नियुक्तियां करने का दावा।
- पार्टी ने कहा, पंचायत-निकाय चुनावों से पहले होंगी सभी नियुक्ति।
- पार्टी के एक बड़े धड़े को इस दावे में नहीं दिख रहा दम।
- सवाल-जब जिलों में कार्यकारिणी नहीं, तब कैसे होंगी ये नियुक्तियां।
- असंतुष्ट धड़े का कहना है कि चुनाव को लेकर कोई ठोस तैयारी नहीं।
News In Detail
पार्टी में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की कवायद हुई। नवंबर में अधिकांश जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां हो भी गईं और बचे हुए जिलों में भी हाल ही अध्यक्ष बन गए। लेकिन किसी भी जिले में अब तक कार्यकारिणी नहीं बनी है। सभी जिलों में अकेले अध्यक्ष के भरोसे काम हो रहा है। इसके बावजूद पार्टी के दावों में काई कमी नहीं आ रही है।
चुनाव के लिए कांग्रेस की ठोस तैयारी नहीं
कांग्रेस का यह है दावा
यह काम पार्टी को ग्रामीण इलाकों मजबूती देने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी प्रभाव बढ़ाने के लिए हो रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रणनीति पंचायत और निकाय चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार की है। ताकि चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता और कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ सकें ।
पंचायत और निकाय चुनावों की रणनीति
राज्य के सभी 50 जिलाध्यक्षों को एक महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट भेजने को कहा है। पार्टी का मानना है कि इससे कांग्रेस को आगामी पंचायत व निकाय चुनाव में प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त इस कवायत से पार्टी में सक्रियता बढ़ेगी तो चुनावी तैयारी और रणनीति को मजबूती देगी।
अभी तक नहीं बना ठोस प्लान
यह सही है कि ग्राम और वार्ड स्तर तक संगठन सशक्त होने से पार्टी को चुनाव में फायदा होगा। मगर, अभी तक जिला स्तर पर चुनाव को लेकर कोई प्लान नहीं भेजा गया है।
बूथ स्तर पर हो मजबूत फौज
ये भी पढे़:-
किसानों की 'कर्ज माफी' पर ब्रेक, बेनीवाल के सवाल पर सीतारमण ने किया साफ इनकार, राजस्थान पर 1.92 लाख करोड़ का कर्ज!
गहलोत का सरकार पर तीखा प्रहार,धराशाई हो रहा है राजस्थान का विश्वस्तरीय हेल्थ मॉडल
पाकिस्तान को लीक कर रहा था सैन्य ठिकाने की गोपनीय जानकारियां, आरोपी को12 दिन के रिमांड पर भेजा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman