गहलोत का सरकार पर तीखा प्रहार,धराशाई हो रहा है राजस्थान का विश्वस्तरीय हेल्थ मॉडल

Mukesh Sharma | Mar 23, 2026, 19:08 IST
Share
Ashok
Photograph: (the sootr)

अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी उपेक्षा के कारण स्वास्थ्य मॉडल बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरजीएचएस का बकाया भुगतान न होने, चिरंजीवी योजना की शिथिलता और खून की कमी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया।

News In Short

  • अशोक गहलोत ने राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भाजपा सरकार को घेरा।
  • आरजीएचएस के तहत निजी अस्पतालों का बकाया भुगतान न होने से प्रदेश में स्वास्थ्य संकट बढ़ा।
  • जयपुर के अस्पतालों में खून की भारी कमी को हेल्थ इमरजेंसी बताया।
  • गहलोत ने महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट की शुरुआत में देरी पर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

News In Detail

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी सरकार द्वारा स्थापित किया गया विश्वस्तरीय हेल्थ मॉडल वर्तमान सरकार की उपेक्षा के कारण अब दम तोड़ रहा है।

कर्मचारी और पेंशनर्स संकट में

गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है कि राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानि आरजीएचएस के तहत निजी अस्पतालों का बकाया भुगतान नहीं होने से प्रदेश में स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है। निजी अस्पतालों में ओपीडी और फार्मेसी सेवाएं रोकने की तैयारी से लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स अधर में हैं। इसके साथ ही चिरंजीवी बीमा योजना जिसका नाम बदलकर अब मां रख दिया है,को शिथिल करने से प्रदेशभर के अस्पतालों में इलाज में देरी और आवश्यक दवाइयों की भारी किल्लत हो गई है।

राजधानी में हेल्थ इमरजेंसी और ब्लड बैंक का विवाद

पूर्व मुख्यमंत्री ने जयपुर के एसएमएस और जनाना जैसे बड़े अस्पतालों में00 खून की भारी कमी को एक हेल्थ इमरजेंसी करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि
-निजी ब्लड बैंकों पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
-मरीजों के जीवन को जोखिम में डालने वाली व्यवस्थाओं में सुधार हो।

जब मैं जनता की बुनियादी समस्याओं को उठाता हूँ, तो मुख्यमंत्री जी समाधान निकालने के बजाय अपने इवेंट्स में मुझ पर व्यक्तिगत कमेंट्स करने में व्यस्त रहते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि हम जनता की पीड़ा की आवाज बन रहे हैं।
अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री

चाकसू में जन-आक्रोश: 108 साल के बुजुर्ग से की मुलाकात

अपने जनसंपर्क के दौरान अशोक गहलोत ने चाकसू विधानसभा क्षेत्र के 108 वर्षीय बुजुर्ग गोलूराम माली के गांव जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान एकत्रित हुए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में रोकी गई जनहितकारी योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष जताया।

गहलोत ने कहा कि सरकार को जवाब देने के बजाय धरातल पर बिगड़ते हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश का सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचा आज उपेक्षा का शिकार होकर दरक रहा है।

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट कर रहा है शुरु होने का इंतजार

गहलोत ने एक्स पर इंतजारशास्त्र चैप्टर-एक में लिखा है कि भाजपा सरकार का इंतजारशास्त्र राजस्थान के युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रहा है! टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई और एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे की तर्ज पर हमने राजस्थान के युवाओं को सुशासन और सोशल साइंसेज में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग देने के लिए महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का निर्माण कराया।
जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 233 करोड़ की लागत से बना महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट साल 2024 से तैयार खड़ा है। लेकिन भाजपा सरकार इसे शुरू नहीं कर रही है। गहलोत ने कहा है कि शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक द्वेष से ऊपर रखें एवं इसे अविलंब शुरू करें।

ये भी पढे़:-

फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, राजस्थान के इन स्टेशन को होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट ने RPSC के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा की अंतरिम जमानत रद्द की

पुरानी पटरी पर अतिक्रमण, नई पटरी पर मुआवजा का मामला, पचपदरा रिफाइनरी तक रेल लाइन पर फंसा पेच

बाल विवाह की बेड़ियों से आजादी, 9 साल बाद विवाह निरस्त, अब फिर शुरू करेगी पढ़ाई



Tags:
  • राजस्थान
  • अशोक गहलोत
  • सोशल मीडिया
  • पेंशनर्स
  • आरजीएचएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं