तबादलों में भ्रष्टाचार, शिक्षा मंत्री के लोग कर रहे वसूली, डोटासरा ने लगाया आरोप
Mukesh Sharma | Jul 16, 2026, 20:27 IST
गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तबादलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के नजदीकी लोग तबादलों में वसूली कर रहे हैं। उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थकों पर मुकदमों को लेकर सरकार को घेरा।
ऐसे समझें पूरा मामला
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तबादलों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप।
- डोटासरा बोले, शिक्षा मंत्री के करीबी कर रहे वसूली, सरकार फोन टैप करवाकर देख ले।
- कांग्रेस नेता के अनुसार वसुंधरा दुखी आत्मा हैं, उनके दिल से निकला सच, वैर-भाव ठीक नहीं।
- डोटासरा ने कहा कि सरकार का विरोध करने पर रिश्तेदारों का दूर-दराज किया ट्रांसफर।
- कहा, सिर्फ गाड़ी पर बेनीवाल का नाम होने से मुकदमे दर्ज हो रहे, यह कैसी राजनीति।
डोटासरा ने कहा कि तबादला उद्योग में आरएसएस तांडव नृत्य कर रहा है। पैसे ले लेकर भ्रष्टाचार चल रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। समसा में इंटरव्यू वाले पदों के लिए पैसा लेकर पोस्टिंग दी जा रही है। मंत्री के इर्द—गिर्द के लोग खुलेआम पैसे ले रहे हैं। भ्रष्टाचार का खुला नाच हो रहा है। कोई सुनने पूछने वाला नहीं है। बीजेपी के विधायक तक रो रहे हैं।
मैं RSS की गलत नीतियों के खिलाफ बोलता हूं, उनका विरोध करता हूं.. इसलिए ये लोग मेरे परिवार और क्षेत्रवासियों को निशाना बना रहे हैं, दुर्भावनावश ट्रांसफर कर रहे हैं।
तबादलों में खुला भ्रष्टाचार करने वाले भाजपाई भूल रहे हैं.. कांग्रेस के सिपाही न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं। pic.twitter.com/1nkUDmBsi4
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 16, 2026
डोटासरा ने वसुंधरा की बात का किया समर्थन
कल उन्होंने राजेंद्र राठौड़ और सीएम की तरफ देखा, उनकी क्या बात चुभ गई? उनके खिलाफ कौन षडयत्र कर रहा है। लेकिन वसुंधरा राजे ने कल जो कहा वे अच्छी बाते हैं। हमें राजनीति में इतना भी वैर भाव नहीं रखना चाहिए कि हम आंख भी नहीं मिला सकें।
मेरी रिश्तेदारी में जितने कर्मचारी, सबके ट्रांसफर किए
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं शिक्षा मंत्री की और आरएसएस की गलत नीतियों का विरोध करता हूं, इसलिए आरएसएस मेरे पीछे पड़ा है। मेरे परिवार में या रिश्तेदारी में कोई सरकारी कर्मचारी था, उसे बांसवाड़ा, बाड़मेर भेज दिया। तबादलों से मैं झुकने वाला नहीं हूं। 2028 में इनका नाम लेने वाला बच जाए तो मुझे बता देना।
विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश
डोटासरा के अनुसार बेनीवाल मेरे लिए अच्छा बोले ना बोले, कोई फर्क नहीं पड़ता। बेनीवाल ने दो साल पहले भी कहीं आंदोलन किया तो आज उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, उनके लोगों के खिलाफ हो रहे हैं। अगर बेनीवान का नाम लिखा हुआ गाड़ी पर मिल गया तो उनको भी अंदर डाल दो, यह कौन सी राजनीति है? इनको पता है कि कांग्रेस पार्टी बदले की राजनीति नहीं करती इसका ये नाजायज फायदा उठाते हैं।
ये खबर भी पढ़े:-
पॉश सोसायटी बनी साइबर ठगों का अड्डा, अमेरिका-कनाडा तक किया डिजिटल अरेस्ट
चुनाव पर हाई कोर्ट सख्त, आयोग को लगाई फटकार, कहा- काम नहीं होता तो मना करें
पेपर लीक के मास्टरमाइंड पर खान विभाग का एक्शन, बजरी लीज होगी निरस्त
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman