राजस्थान में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ED के खिलाफ खोला मोर्चा, डोटासरा और जूली पुलिस हिरासत में
Kamlesh Keshote | Dec 17, 2025, 17:51 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड केस में ED के खिलाफ कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आई है। पुलिस ने डोटासरा और टीकाराम सहित सैंकड़ों नेताओं को हिरासत में लिया है।
Jaipur. राजस्थान में कांग्रेस ने बुधवार को विभिन्न जिलों में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न जिलों में पैदल मार्च निकाला। जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय से बीजेपी कार्यालय तक मार्च किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया
जयपुर में इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी चीफ और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने किया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। लेकिन पुलिस ने उन्हें कमिश्नरेट के सामने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। दो स्तर की बैरिकेडिंग के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाए। इस दौरान करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। जिनमें PCC अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मनीष यादव, ललित यादव और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शामिल थे।
रिपोर्ट कार्ड : राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने लगाई दावों की झड़ी, योजनाएं गिनवाईं
विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की में कांग्रेस कार्यकर्ता रवि सिंगारिया के कपड़े फट गए। जबकि एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता घायल होकर बेहोश हो गई। कुछ अन्य महिला कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गला दबाने का आरोप भी लगाया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने बैरिकेडिंग खोल दी और ट्रैफिक संचालन को सुचारु किया।
Weather Update: राजस्थान में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, दिन में खिली धूप, रात में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर नहीं
तांत्रिक की प्रेम कहानी से जुड़ा है राजस्थान का भानगढ़ किला, एक श्राप से आज तक पड़ा है वीरान
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। जबकि न्यायालय ने सत्य के पक्ष में फैसला दिया है।
प्रवासी राजस्थानी दिवस: वेदांता ग्रुप लगाएगा 200 इंडस्ट्रीज वाला पार्क, सीएम ने की 20 हजार नौकरियों की घोषणा
मुख्य बिंदु
ED के खिलाफ प्रदर्शन: कांग्रेस ने राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और कोटा में ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं।
जयपुर में पैदल मार्च: जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई।
कांग्रेस का आरोप: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है।
कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया
राजस्थान में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट कार्ड : राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने लगाई दावों की झड़ी, योजनाएं गिनवाईं
प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की
Weather Update: राजस्थान में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, दिन में खिली धूप, रात में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर नहीं
बीकानेर और कोटा में भी प्रदर्शन बीकानेर में भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं, कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री का घेराव करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है।
ईडी के खिलाफ प्रदर्शन
प्रवासी राजस्थानी दिवस: वेदांता ग्रुप लगाएगा 200 इंडस्ट्रीज वाला पार्क, सीएम ने की 20 हजार नौकरियों की घोषणा
मुख्य बिंदु
ED के खिलाफ प्रदर्शन: कांग्रेस ने राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और कोटा में ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं।
जयपुर में पैदल मार्च: जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई।
कांग्रेस का आरोप: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और कांग्रेस नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA