RAJASTHAN Top News : राजस्थान की बड़ी खबरें

Amit Baijnath Garg | Aug 20, 2025, 20:24 IST
Share
Rajasthan top news 20 August
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, राजस्थान की बड़ी खबरों में आपका स्वागत है। जयपुर में सरकारी जमीन पर बना दिया निजी ज्वैल्स ऑफ इंडिया अपार्टमेंट। श्रीगंगानगर में पटवारी 95,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार...

सरकारी जमीन पर बना है ज्वैल्स ऑफ इंडिया, राजस्थान सरकार ने उप-किराएदार के पक्ष में दे दिया कमर्शियल पट्टा

राजस्थान सरकार की मिलीभगत पर जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने राजधानी जयपुर में अरबों की सरकारी जमीन का ना केवल कमर्शियल पट्टा जारी कर दिया, बल्कि जमीन पर ज्वैल्स ऑफ इंडिया के नाम से आलीशान फ्लैट्स और बड़े बड़े शो-रुम बन गए हैं। जेएलएन मार्ग से टोंक रोड के बीच फैली 205 बीघा 8 बिस्वा सरकारी जमीन की ऐसी बंदरबांट हुई कि सत्ताधीशों से लेकर जेडीए के छोटे-बड़े अधिकारी मालामाल हो गए। दरअसल, ज्वैल्स ऑफ इंडिया अपार्टमेंट जयपुरकी आलीशान बहुमंजिला इमारत जिस जमीन पर खड़ी है, वह राजस्थान सरकार ने 1965 में कैपस्टन मीटर को इंड्रस्ट्रियल उपयोग के लिए मिली थी। इन कंपनी ने इंडस्ट्री लगाने की बजाय जमीन का कुछ हिस्सा अपने ही परिवार की कंपनी जय ड्रिंक्स को सब लीज पर दे दिया। यानी जमीन पर जय ड्रिंक्स की हैसियत किराएदार के रूप में थी। कंपनी ने समय के साथ अरबों रुपए की हुई बेशकीमती जमीन पर खेला रचा। उसने अपने रसूख का इस्तेमाल कर जेडीए से कमर्शियल पट्टा जारी करा लिया। बाद में इस जमीन पर ज्वैल ऑफ इंडिया के रूप में आलीशान इमारत खड़ी हो गई। इस मामले ने जेडीए में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान में फैल रहा ड्रग्स माफिया का नेटवर्क, यहां के रास्ते देश भर में सप्लाई हो रहा नशा

राजस्थान राज्य अब ड्रग्स माफियाओं के लिए सबसे बड़ा ठिकाना बनता जा रहा है। पाकिस्तान से लगातार नशे की खेप राज्य में घुसपैठ कर रही है और यह धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रही है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हुआ है कि यह नेटवर्क कितना मजबूत और खतरनाक हो चुका है। पहले जिन जिलों को नशे के छोटे मामलों के लिए जाना जाता था, अब वही ड्रग्स माफियाओं के सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं। राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी, 2025 में अकेले 1,210 मामले दर्ज किए गए और 1,393 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मई, 2024 तक चले एक विशेष अभियान में 476 गिरफ्तारियां हुईं और 35 करोड़ रुपए से ज्यादा का नशा जब्त किया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्कूल में चोरी कर चोरों ने चिपकाए 11 पैम्फलेट, लिखा-थाने का ASI सिंघम समझता है, अब गब्बर आ गया

राजस्थान के पाली के जैतपुर थाना क्षेत्र के पांचपदरिया गांव में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म गब्बर इज बैक की तर्ज पर चोरों ने खुलेआम पुलिस विभाग की चौकी के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए खाकी को चुनौती दे डाली। इस अनोखे मामले में चोरों ने सरकारी स्कूल में चोरी करने के बाद पुलिस के खिलाफ ऐसा खेल खेला कि जिसने भी सुना, दंग रह गया। चोरों ने स्कूल के पोषाहार रूम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और खाने-पीने का सामान चोरी किया। वहीं बैठकर शराब पी और फिर दीवारों पर 11 पैम्फलेट चिपका कर फरार हो गए। इन पैम्फलेट में थाने के ASI और पुलिस स्टाफ पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और दलाली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चोरों ने लिखा कि जैतपुर थाने का ASI खुद को अजय देवगन की फिल्म का सिंघम समझता है और थाने का दूसरा टाइगर कहलाता है। एक पैम्फलेट में लिखा गया कि अब जनता की अदालत शुरू हो चुकी है, गब्बर आ गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली का सियासी माहौल राजस्थान की हलचलों से गरमाया, सीएम भजनलाल कर रहे कवायद

दिल्ली का सियासी माहौल इन दिनों राजस्थान की हलचलों से गरमाया हुआ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election 2025) में एनडीए उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होना था। हालांकि इस दौरे का असली फोकस राजस्थान के विकास को गति देने के उपायों पर चर्चा करना था। भजनलाल शर्मा ने दिल्ली पहुंचते ही बीकानेर हाउस में डेरा डाला, जो राजस्थान की पहचान है। यहां उन्होंने प्रदेश के सभी बीजेपी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई। यह बैठक केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि यह एक रणनीतिक कदम था, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य के बीच समन्वय स्थापित कर राजस्थान के विकास को डबल इंजन से गति देना था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान में सुधारेंगे शिक्षा विभाग की छवि, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किए ये कड़े निर्णय

राजस्थान में शिक्षा विभाग के खिलाफ भ्रष्टाचार, अश्लीलता और एंटी करप्शन ब्यूरो से जुड़े मामलों ने हाल ही में समाज और अधिकारियों का ध्यान खींचा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इन गंभीर मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया है और अब दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा संकुल में आयोजित एक समीक्षा बैठक में, मंत्री दिलावर ने विभागीय मामलों की गंभीरता को देखते हुए त्वरित और निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए। मदन दिलावर ने कहा, इन लोगों के घरों के बाहर उनके खिलाफ चल रही जांच प्रकरण की रिपोर्ट चस्पा की जाएगी ताकि उनके परिवार और समाज को उनके कृत्यों की जानकारी हो सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा में बढ़े 243 पद, संशोधित विज्ञप्ति होगी जारी

राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक खुशखबरी दी है। राज्य के पशुपालन विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा के तहत 243 अतिरिक्त पदों को जोड़ने का निर्णय लिया है। अब कुल 2783 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले 2540 पदों पर पशुधन सहायक भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए राज्यभर से 37,000 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 जून 2025 को किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जैसलमेर सीमा पर पकड़ा संदिग्ध जासूस, मोबाइल से मिले पाकिस्तानी नंबर, जांच जारी

जैसलमेर के आर्मी एरिया में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है, जिसका नाम जीवन खान (25) बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस युवक ने पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत की थी, और उसके मोबाइल में पाकिस्तान के नंबर भी मिले हैं। इस मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और युवक से पूछताछ करने के लिए उसे संयुक्त जांच कमेटी (JIC) को सौंपने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक 2-3 साल पहले जैसलमेर के आर्मी एरिया में स्थित एक रेस्त्रां में काम करता था। बाद में उसने काम छोड़ दिया था, लेकिन अब वह वापस उसी रेस्त्रां में काम जॉइन करने के लिए आया था। जांच के दौरान, युवक के मोबाइल से पाकिस्तान के नंबरों से बातचीत के सबूत मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान में 456 करोड़ रुपए के टेंडर में घोटाला, फर्जी बैंक गारंटी के एवज में दिए करोड़ों, जानें पूरा मामला

राजस्थान में एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। राज्य सरकार ने सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए एक कंपनी को काम सौंपा। 456 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ। लेकिन इस कंपनी ने 60 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी जमा की, इस गारंटी के आधार पर निगम ने कंपनी को 46 करोड़ रुपये की एडवांस राशि जारी कर दी ताकि परियोजना का कार्य शुरू किया जा सके। लेकिन जब सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की तो यह पता चला कि यह बैंक गारंटी पूरी तरह से फर्जी थी। निगम ने हेम मॉडल (HAM Model) में तीर्य नोपीकोन फर्म को यह काम सौंपा था। इसमें वे सभी अधिकारी संदेह के घेरे में हैं, जो इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहे। कंपनी को इस वर्ष मार्च-अप्रैल में 100 मेगावाट के रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट का काम दिया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान में मासूमों को गर्म सरिए से दागा, बिस्तर पर टॉयलेट की दी ऐसी सजा, जानें पूरा मामला

राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र में स्थित हरपालेश्वर मंदिर के परिसर में एक प्राइवेट हॉस्टल में बच्चों के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है। यहां रहने वाले मासूम बच्चों को गर्म सरियों से दागा जा रहा था। यह घटना उस समय सामने आई जब एक बच्चा रात में हॉस्टल से भागकर मंदिर के बाहर चिल्लाते हुए आया। बच्चे के शरीर से खून बह रहा था, और उसके शरीर पर दाग के निशान थे। यह मामला कुछ घंटों में वायरल हो गया और इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। रात को एक बच्चे ने नींद में बिस्तर गीला कर दिया, इस पर नारायणगिरी नामक एक व्यक्ति ने उसे गर्म सरिए से दाग दिया। इस घटना के बाद बच्चा हॉस्टल से बाहर भाग गया और मंदिर के पास चिल्लाने लगा। बच्चे के शरीर से खून निकलने लगा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम ने लिया राजस्थान पुलिस के नौ दागी इंस्पेक्टर को हटाने का फैसला, इनमें से दो का प्रमोशन, जानें पूरा मामला

राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू) ने हाल ही में उन 9 इंस्पेक्टरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला किया है, जिनकी कार्यशैली पर सवाल उठे थे। इन इंस्पेक्टरों की छवि को दागदार मानते हुए यह निर्णय लिया गया था। 6 अगस्त 2025 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस के दागी इंस्पेक्टर को हटाने के फैसले पर मुहर लगाई, लेकिन इसके बाद एक दिलचस्प मोड़ आया। जांच के दौरान यह पाया गया कि इन 9 में से 2 इंस्पेक्टरों को पहले ही डिप्टी एसपी (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया जा चुका था। इस मामले में सवाल उठते हैं कि इन अफसरों के प्रमोशन के बावजूद उनका नाम अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सूची में क्यों था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान टॉप न्यूज
राजस्थान की खबरें

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान की खबरें
  • राजस्थान पुलिस
  • जासूस
  • ड्रग्स माफिया
  • राजस्थान टॉप न्यूज
  • राजस्थान में मासूमों को गर्म सरिए से दागा
  • ज्वैल्स ऑफ इंडिया अपार्टमेंट जयपुर
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?