साइबर ठगों के खिलाफ सख्त एक्शन, 30 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी कुर्क, जानें पूरा मामला

Ashish Bhardwaj | Feb 27, 2026, 13:41 IST
Share
Ciber
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के झालावाड़ में साइबर ठगों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया हैं।

News In Short

  • झालावाड़ में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 33 आरोपी गिरफ्तार।
  • पुलिस ने आरोपियों की 30 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की।
  • गिरोह ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों की ठगी की।
  • ऑपरेशन शटर डाउन के तहत 51 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत ठगों की संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान।

News In Detail

राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी योजनाओं से जुड़े साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपए की ठगी की। पुलिस ने ऑपरेशन शटर डाउन के तहत 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सम्पति होगी कुर्क

पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया गया कि आरोपियों ने अपनी अवैध आय से आलीशान मकान, प्लॉट, फैक्ट्री, और अन्य लग्जरी संपत्तियां अर्जित की थीं। पुलिस अब इन संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया में जुटी है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत 30 करोड़ रुपए है।

साइबर फ्रॉड का खुलासा

इस गिरोह ने केंद्र और राज्य दोनों की योजनाओं में ठगी कर लोगों को शिकार बनाया था। पुलिस ने 22 अक्टूबर 2025 को ऑपरेशन शटर डाउन की शुरुआत की गई थी। इस दौरान 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें उनकी अवैध संपत्तियां कुर्क करने के लिए अदालत में इस्तगासा पेश किया गया।

क्या है कानून

डीएसपी प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 107 के तहत अपराध की आय से अर्जित संपत्तियों की कुर्की और जब्ती का प्रावधान है। यह कानून ठगों की संपत्ति को प्रभावी तरीके से कुर्क करने में मदद करता है।

संपत्तियां जो कुर्क की जाएंगी

8 प्लॉट,19 मकान, 3 मकान और दुकानों के साथ 3 निर्माणाधीन आलीशान मकान, 1 दुकान, 2 कृषि भूमि, 16 लग्जरी कार, 18 बाइक, 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 सीएनसी फैक्ट्री

इन साइबर अपराधियों की संपत्तियां कुर्क की जाएंगी

विक्रम सैनी, राम अवतार सैनी, भागचंद सैनी, रोहिताश सैनी, राजूलाल सैनी, राजूलाल तंवर, बनवारी लाल तंवर, शिवनारायण तंवर, महेंद्र तंवर, रोडूलाल, धीरपसिंह तंवर, रामबाबू तंवर, राजू तंवर, बिहारीलाल रैदास, बालमुकुंद रैदास, मुरली रैदास, छोटूलाल रैदास, सुजानसिंह लोधा, चंदप्रकाश सुमन, कुलदीप कारपेंटर, इंदरमल पारेता, राजेंद्र प्रसाद पारेता, आशिक अली, ललित, सुनील, धनराज मीणा, परमानंद, रविंद्र लोधा, धनरूप लोधा, मांगीलाल

ये भी खबर पढे़:-

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे

विधानसभा सत्र के बीच बदले 21 सीनियर आईपीएस, राहुल प्रकाश फिर जयपुर रेंज आईजी

ग्रीनलैम लेमिनेट्स पर आयकर छापेमारी, दिल्ली और जयपुर की टीम ने की कार्रवाई

Tags:
  • गिरोह
  • साइबर ठगी
  • कुर्क
  • सरकारी योजनाओं
  • झालावाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच