सीट कवर फाड़ने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, स्कूल पर FIR दर्ज
Ashish Bhardwaj | Published:
सीट कवर फाड़ने की सजा
राजस्थान में डीग जिले के एक स्कूल में छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप सामने आया है। पीड़ित छात्र गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया। पुलिस ने स्कूल संचालक और बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
समझें क्या है पूरा मामला
- डीग के स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया।
- सीट कवर फाड़ने की शिकायत पर मारपीट का आरोप।
- बेहोश छात्र को भरतपुर किया गया रेफर।
- स्कूल संचालक और बस चालक पर FIR दर्ज।
- परिजनों के आरोपों की पुलिस कर रही जांच।
शिकायत के बाद हुई कथित पिटाई
छात्र डभावली गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि उसे डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया। एक छात्र के साथ इस तरह की कथित मारपीट ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी नाम से भर्ती कराने का आरोप
परिजनों का यह भी कहना है कि उन्हें कई घंटों तक छात्र से मिलने नहीं दिया गया। आरोप है कि प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को करीब चार से पांच घंटे तक एक कमरे में रखा गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि इस दौरान उसकी मेडिकल पर्ची भी फाड़ दी गई। परिजनों के अनुसार इस देरी की वजह से उन्हें छात्र की सही स्थिति की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। ये सभी आरोप अभी जांच के दायरे में हैं और इनकी पुष्टि होना बाकी है।
सिर और कान में गंभीर चोट, भरतपुर रेफर
पुलिस जुटा रही सीसीटीवी और मेडिकल सबूत
पुलिस का कहना है कि परिजनों के सभी आरोपों की अलग-अलग जांच की जाएगी। इनमें फर्जी नाम से भर्ती कराना, साक्ष्य छिपाना और बंधक बनाकर रखना शामिल है। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो मामले में भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।
स्कूल संचालक का पूरा इनकार
ये खबर भी पढे़:-
पैन कार्ड से फर्जीवाड़ा, फर्म के नाम पर 11.95 करोड़ का कारोबार
हाउसिंग बोर्ड ने बढ़ाई जमीनों की आरक्षित दरें, 47% तक इजाफा
पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ओबीसी सर्वे पूरा, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj