होटल देसी ठाठ पर हाईकोर्ट सख्त; कंज्यूमर कोर्ट के आदेश पर रोक, तीसरी बार लगी सील

Jageshwar prasad | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-06T084433.792
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाईकोर्ट ने अलवर के होटल देसी ठाठ को तीसरी बार सील करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कंज्यूमर कोर्ट के सील खोलने के आदेश को क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए उस पर रोक लगा दी और भविष्य की सुनवाई भी स्थगित कर दी।

News In Short

  • राजस्थान हाईकोर्ट ने अलवर के होटल देसी ठाठ को तीसरी बार सील करने का आदेश दिया।
  • हाईकोर्ट ने जयपुर कंज्यूमर कोर्ट के सील खोलने के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
  • हाईकोर्ट ने जयपुर कंज्यूमर कोर्ट के सील खोलने के आदेश को क्षेत्राधिकार का उल्लंघन माना।
  • यूआईटी ने सील की कार्रवाई सिलीसेढ़ क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों की पालना में की थी।
  • दिसंबर 2025 से अब तक यह होटल अदालती आदेशों के कारण तीन बार सील और दो बार खुल चुका है।

News In Detail

Alwar: राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिलीसेढ़ क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे होटल देसी ठाठ के खिलाफ नगर विकास न्यास (UIT) ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को इस होटल को तीसरी बार सील कर दिया गया। हाईकोर्ट ने जयपुर कंज्यूमर कोर्ट द्वारा होटल की सील खोलने के आदेश को क्षेत्राधिकार से बाहर मानते हुए उस पर रोक लगा दी है।

क्षेत्राधिकार का उल्लंघन

राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जयपुर कंज्यूमर कोर्ट के 16 जनवरी और 12 फरवरी के आदेशों पर तत्काल प्रभाव से स्टे लगा दिया। यूआईटी के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि कंज्यूमर कोर्ट को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने और सील खोलने के आदेश देने का कानूनी अधिकार नहीं है।

हाईकोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए न केवल होटल को एक बार फिरसील करने के आदेश दिए, बल्कि कंज्यूमर कोर्ट में चल रही आगामी सुनवाई पर भी पूरी तरह रोक लगा दी।

विवाद की पृष्ठभूमि

इस कानूनी लड़ाई की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई थी। तब यूआईटी ने सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के पर्यावरण संरक्षण संबंधी आदेशों की पालना में अलवर की सिलीसेढ़ झीलक्षेत्र के 10 होटलों और रेस्टोरेंट्स को सील किया था। होटल देसी ठाठ भी इन्हीं में से एक था।

अदालतों के बीच शह-मात का खेल

होटल देसी ठाठ को सील करने और खोलने का सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी है:

पहली सील: 4 दिसंबर 2025 को यूआईटी ने पहली बार कार्रवाई की।

पहली राहत: 6 दिसंबर को एडीजे कोर्ट संख्या-3 ने संचालक की याचिका पर अस्थाई रूप से सील हटाने के आदेश दिए।

दूसरी सील: हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर को एडीजे कोर्ट के आदेश को खारिज किया और 13 दिसंबर को होटल फिर से सील कर दिया गया।

दूसरी राहत: इसके बाद मामला जयपुर कंज्यूमर कोर्ट पहुंचा, जहां से 16 जनवरी को सील खोलने के आदेश मिले और 13 फरवरी को कोर्ट के हस्तक्षेप से सील खुलवा दी गई।

अब हाईकोर्ट ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सर्वोच्च अदालत और एनजीटी के आदेशों की अवहेलना कर किसी भी अवैध गतिविधि को क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जा सकती।

ये भी पढ़ें:-

RGHS घोटाला: सीकर में SOG की कार्रवाई से बवाल; दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में OPD बंद

कोर्ट ने खोली खातेदार की पोल, जिसने जमीन के पैसे भी लिए और पजेशन से भी रोका, कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे ऐसे डबल गेम में

तू नाई है या जेईएन, भाजपा विधायक के संबोधन पर मदन राठौड़ ने कहा सॉरी, सैन समुदाय बोला -विधायक खुद मांगे माफी

बांसवाड़ा में माही नदी में नाव पलटने से हादसा, एक बच्चा समेत दो लापता

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • ngt
  • कंज्यूमर कोर्ट
  • अलवर की सिलीसेढ़ झील
  • होटल देसी ठाठ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर