डोटासरा बोले-प्रदेश का दुर्भाग्य कि पर्ची से सरकार चल रही, दिलावर का पलटवार-डोटासरा बेईमान
Amit Baijnath Garg | Aug 04, 2025, 21:00 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार को विवेकहीन पर्ची सरकार बताया। उधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को मित्र बताते हुए आचरण से बेईमान बताया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि राजस्थान में पर्ची सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री अपने विवेक से काम करने के स्थान पर पर्ची से काम कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को अपना मित्र बताते हुए उन्हें आचरण से बेईमान बताया है। दिलावर राज्य में स्कूटी योजना बंद करने के डोटासरा के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासराने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता कि सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले उनका भाषण और प्रेस नोट लीक हो जाते हैं। मुख्यमंत्री का भाषण और प्रेस नोट दौरे से पूर्व लीक होने से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री केवल लिखकर आई पर्ची ही पढ़ते हैं। उन्हें अपने विवेक से काम करने या बोलने की भी अनुमति नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री के भाषण उनके बोलने से पहले लीक हो रहे हैं, भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होने से पूर्व लीक हो रही है, मुख्यमंत्री अपने दौरे पर क्या भेंट ले गए हैं, यह जानकारी लीक हो रही है। यह पूरी सरकार को लीक सरकार साबित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेताओं को या तो प्रदेश में सरकार की पर्ची बदल देनी चाहिए अथवा निर्देश देने चाहिए कि मुख्यमंत्री पर्ची से काम करने की बजाए अपने विवेक से प्रदेश के हित में तथा विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करें।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा पर पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन वह आचरण से बेईमान हैं। कैबिनेट मंत्री मदन दिलावरने यह बयान राज्य सरकार के स्कूटी योजना बंद करने को लेकर डोटासरा की टिप्पणी पर दिया।
पूर्व शिक्षामंत्री और पीसीसी चीफ डोटासरा ने मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना बंद करने को लेकर सोशल मीडिया पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। डोटासरा ने लिखा था कि यह केवल योजना में कटौती ही नहीं, बल्कि बालिका शिक्षा और बेटियों के सपने पर सीधा हमला है।
यह खबरें भी पढ़ें...
प्रश्न पत्र लीक मामले में ईडी की अब तक की सबसे बड़ी कारवाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर पहुंची ईडी
राजस्थान में आखिर पोस्टर में दिखने लगे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी
आधी- अधूरी सेना के सेनापति गोविंद सिंह डोटासरा, तीन साल बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता पूछ रहे कब पूरा होगा इंतजार
BJP अध्यक्ष CP जोशी बोले- गोविंद सिंह डोटासरा की योग्यता कितनी, सब जानते हैं, CM गहलाेत के सामने क्या हुआ था सबकाे पता है
दिलावर ने डोटासरा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनसे बड़ा झूठ बोलने वाला दुनिया में पैदा नहीं हुआ। योजना चालू है और बंद नहीं हुई है। वे भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी कौनसी योजना है, जो हमने बंद की है। पद्माक्षी योजना हमारी थी, नाम तो इन्होंने नाम बदला था। अब हमने वापस पद्माक्षी कर दिया है।
दअरसल डोटासरा ने सोशल मीडिया X पर लिखा था कि भाजपा सरकार का स्कूटी योजना बंद करने निर्णय सिर्फ एक योजना की कटौती नहीं है, बल्कि बालिका शिक्षा और बेटियों के सपनों पर सीधा हमला है। कांग्रेस सरकार ने मेधावी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी योजना शुरू की, ताकि बेटियां शिक्षा में आगे बढ़ सकें, उनका मनोबल बढ़े और दूर-दराज क्षेत्रों में वो आसानी से स्कूल-कॉलेज जा सकें।
पर भाजपा ने ना सिर्फ योजना का नाम बदला, बल्कि पुरस्कार राशि भी 25 हजार तक घटा दी और स्कूटी देने की व्यवस्था ही बंद कर दी। भाजपा सरकार ने फिर साबित कर दिया कि उसे ना बेटियों की पढ़ाई की चिंता है और ना उनके हौसले की कद्र है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को अपना मित्र बताते हुए उन्हें आचरण से बेईमान बताया है। दिलावर राज्य में स्कूटी योजना बंद करने के डोटासरा के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
सरकार ही लीक है...
उन्होंने कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री के भाषण उनके बोलने से पहले लीक हो रहे हैं, भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होने से पूर्व लीक हो रही है, मुख्यमंत्री अपने दौरे पर क्या भेंट ले गए हैं, यह जानकारी लीक हो रही है। यह पूरी सरकार को लीक सरकार साबित करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेताओं को या तो प्रदेश में सरकार की पर्ची बदल देनी चाहिए अथवा निर्देश देने चाहिए कि मुख्यमंत्री पर्ची से काम करने की बजाए अपने विवेक से प्रदेश के हित में तथा विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करें।
मित्र हैं, लेकिन बेईमान हैं
पूर्व शिक्षामंत्री और पीसीसी चीफ डोटासरा ने मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना बंद करने को लेकर सोशल मीडिया पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। डोटासरा ने लिखा था कि यह केवल योजना में कटौती ही नहीं, बल्कि बालिका शिक्षा और बेटियों के सपने पर सीधा हमला है।
दिलावर ने डोटासरा से सवाल किया कि 2021 से चार सालों में क्या उन्होंने स्कूटियां दी थीं? क्या उन्होंने साइकिल दी थीं? क्या उन्होंने टेबलेट दिए थे? दिलावर ने कहा कि 86 हजार टेबलेट और साढ़े दस लाख साइकिलें भजनलाल सरकार ने दी हैं और पिछले दिनों ही स्कूटियां भी हमने ही दी हैं।
प्रश्न पत्र लीक मामले में ईडी की अब तक की सबसे बड़ी कारवाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास पर पहुंची ईडी
राजस्थान में आखिर पोस्टर में दिखने लगे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी
आधी- अधूरी सेना के सेनापति गोविंद सिंह डोटासरा, तीन साल बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता पूछ रहे कब पूरा होगा इंतजार
BJP अध्यक्ष CP जोशी बोले- गोविंद सिंह डोटासरा की योग्यता कितनी, सब जानते हैं, CM गहलाेत के सामने क्या हुआ था सबकाे पता है
बंद नहीं की है योजना
यह कहा डोटासरा ने
पर भाजपा ने ना सिर्फ योजना का नाम बदला, बल्कि पुरस्कार राशि भी 25 हजार तक घटा दी और स्कूटी देने की व्यवस्था ही बंद कर दी। भाजपा सरकार ने फिर साबित कर दिया कि उसे ना बेटियों की पढ़ाई की चिंता है और ना उनके हौसले की कद्र है।
FAQ
- 1. डोटासरा ने राज्य सरकार को क्यों 'पर्ची सरकार' कहा?
डोटासरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल पर्चियों पर निर्भर रहते हैं और खुद विवेक से निर्णय नहीं लेते। - 2. मदन दिलावर ने डोटासरा पर क्या आरोप लगाया?
मदन दिलावर ने डोटासरा को उनका मित्र बताते हुए उन्हें आचरण से बेईमान कहा और कहा कि वे झूठ फैला रहे हैं। - 3. स्कूटी योजना के बारे में डोटासरा का क्या कहना था?
डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्कूटी योजना को बंद करके बालिका शिक्षा और बेटियों के सपनों पर हमला किया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari