डॉ. राकेश बिश्नोई आत्महत्या मामला : सातवें दिन भी धरना जारी, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

thesootr Desk | Jun 20, 2025, 13:01 IST
Share
FARMER PROTEST
FARMER PROTEST

मथुरादास माथुर अस्पताल के पीजी हॉस्टल में रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या के सात दिन बाद भी परिजनों का धरना जारी है। परिजनों ने अभी तक शव को नहीं लिया है।

जयपुर। मथुरादास माथुर अस्पताल के पीजी हॉस्टल में रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या के सात दिन बाद भी परिजनों का धरना जारी है। परिजनों ने अभी तक शव को नहीं लिया है। शुक्रवार को भी सैकड़ों लोग धरने में शामिल हुए। इस पूरे मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजन अड़े हुए हैं। बुधवार को जोधपुर से आए चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से बातचीत कर उनका मांग पत्र लिया था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं आया। परिजनों का कहना है कि जब तक उनके सभी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक वे शव नहीं लेंगे।

सांसद का अल्टीमेटम: नहीं मानी मांग तो करेंगे सीएम हाउस का घेराव

धरने पर बैठे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने साफ कहा कि अगर राज्य सरकार परिजनों की मांगों को नहीं मानती है, तो पूरे प्रदेशभर के सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को जयपुर और आसपास के युवाओं और नागरिकों से जालूपुरा स्थित उनके निवास स्थान पर एकत्र होने की अपील भी की है।

ये खबर भी पढ़ें...राजस्थान में आदिवासी स्टूडेंट्स को B.Ed के लिए मिलती है 30 हजार की स्कॉलरशिप, करें आवेदन

ये खबर भी पढ़ें.राजस्थान मानसून अपडेट : धौरों की धरती पर इंद्रदेव मेहरबान, सात दिन पहले दी दस्तक

परिजनों की मुख्य मांगें

1.डॉ. राकेश बिश्नोई को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई।
2.मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी।
3.परिजनों को उचित आर्थिक सहायता।
4.पुलिस की सख्ती: नेताओं को भेजा नोटिस

गुरुवार रात एसएमएस हॉस्पिटल थाना प्रभारी ने धरने पर बैठे नेताओं को चेतावनी नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल परिसर में धरना स्थल पर भीड़ जुटने से रास्ता जाम हो रहा है और इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे अनहोनी की आशंका है। जिन नेताओं को नोटिस दिया गया उनमें नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया सहित कई लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें.अनुसूचित जाति के छात्रों को राजस्थान सरकार देती है प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें आवेदन

ये खबर भी पढ़ें.राजस्थान मौसम : तेज बारिश से कई इलाकों में नुकसान, बिजली गिरने से 2 की मौत, जलभराव से धंसी सड़कें

प्रदेशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि

शुक्रवार को पूरे राजस्थान से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि जयपुर पहुंच रहे हैं। सभी सीएम आवास की ओर कूच करने की योजना में हैं। आंदोलन को अब व्यापक समर्थन मिल रहा है और यह मामला अब केवल एक आत्महत्या का नहीं, बल्कि सिस्टम पर सवाल उठाने वाले बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

सरकार के लिए अग्निपरीक्षा

सरकार परिजनों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है, यह आने वाले कुछ घंटों में स्पष्ट होगा। परिजन और धरने में शामिल लोग किसी भी तरह का समझौता मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में यह मामला राजस्थान की राजनीति और चिकित्सा व्यवस्था दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
  • आत्महत्या
  • डॉक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग