मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, भाजपा नेता के ठिकानों पर सर्च

Ashish Bhardwaj | Jul 17, 2026, 12:22 IST
Share
भाजपा नेता के ठिकानों पर सर्च
भाजपा नेता के ठिकानों पर सर्च

महादेव ट्रेडिंग केस में ईडी ने राजस्थान में भाजपा नेता अशोक चांडक के ठिकानों पर सर्च किया। ईडी ने कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई की है। ईडी की टीम वित्तीय लेन-देन और निवेश के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ईडी ने महादेव ट्रेडिंग केस में राजस्थान समेत कई राज्यों में छापेमारी की।
  • भाजपा नेता अशोक चांडक से जुड़े 4 ठिकानों पर सर्च जारी।
  • जयपुर के वैशाली नगर में भी ईडी की टीम पहुंची।
  • जांच एजेंसी त्तीय लेन-देन और निवेश के रिकॉर्ड खंगाल रही हैवि।
  • दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई हुई।
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED – Enforcement Directorate) ने आज सुबह राजस्थान सहित कई राज्यों में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई महादेव ट्रेडिंग केस में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत की जा रही है।

भाजपा नेता और श्रीगंगानगर के कारोबारी अशोक चांडक से जुड़े 4 ठिकानों पर सर्च किया गया है। इसके अलावा जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

ईडी की टीमें वित्तीय लेन-देन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इससे मामले में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी सर्च

अशोक चांडक के अलावा उनके रिश्तेदारों और अन्य जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। ईडी की टीमें इन जगहों से डॉक्यूमेंट और डिजिटल रिकॉर्ड इकट्ठा कर रही हैं।

छापेमारी में निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

तीन राज्यों में एक साथ कार्रवाई

ईडी सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है। दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में भी एक साथ यह कार्रवाई शुरू की गई है।

यह पूरी कार्रवाई महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर की जा रही है। ईडी इसे पीएमएलए (PMLA – Prevention of Money Laundering Act) के तहत अंजाम दे रही है।

जांच में हो सकते है बड़े खुलासे

फिलहाल ईडी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है। सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। ईडी की ओर से आगे की कार्रवाई पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़े:-

सीमा क्षेत्र के धार्मिक स्थल जमींदोज, हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद चला बुलडोजर

मुझे आधी रात को क्यों जगाया, मर रहे हैं तो सुबह बताओ, बोले स्वास्थ्य मंत्री?

गहलोत बोले मराठी केंद्रों का स्वागत, लेकिन पहले राजस्थानी भाषा को मिले मान्यता

​8 करोड़ दबाए बैठी सरकार, CS और खान सचिव को अवमानना नोटिस

Tags:
  • ED
  • राजस्थान
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • बिहार
  • मनी लॉन्ड्रिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज