नहीं रहे राजस्थानी सुरों के भागीरथ केसी मालू, लोक संगीत को दिलाई वैश्विक पहचान

Jageshwar prasad | Jul 14, 2026, 13:26 IST
Share
नहीं रहे राजस्थानी सुरों के भगीरथ केसी मालू, 80 साल में दिल्ली में निधन
नहीं रहे राजस्थानी सुरों के भगीरथ केसी मालू, 80 साल में दिल्ली में निधन

राजस्थान की लोकधुनों को ​ऊंचाई पर ले जाने वाले केसी मालू का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने राजस्थानी लोकसंगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी। वे आखिरी पल तक लोक संगीत के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे।

राजस्थान के लोक संगीत की पहचान जब भी देश-दुनिया में होगी तो उसमें केशरी चंद उर्फ केसी मालू का नाम हमेशा सबसे ऊंचे पायदान पर लिया जाएगा।

उन्होंने केवल सफल उद्योगपति के रूप में नहीं, बल्कि राजस्थानी माटी के सुरों के सबसे बड़े संवाहक के रूप में अपनी पहचान बनाई।

सोमवार देर रात दिल्ली में हार्ट अटैक से 80 वर्ष की उम्र में मालू का निधन हो गया। उनके निधन से राजस्थानी संस्कृति का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया है।

​कैसेट्स के जरिए घर-घर पहुंचाई माटी की खुशबू

​मालू जीवन के आखिरी पल तक लोक संगीत के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। अपने निधन से 4 दिन पहले यानी 10 जुलाई 2026 को उन्होंने 'चाल साथ बागां में चालां' नाम से नया राजस्थानी एल्बम रिलीज किया था।

एक दौर था जब राजस्थानी लोकगीत केवल ग्रामीण अंचलों या सीमित दायरों तक ही सिमटे हुए थे। केसी मालू ने तकनीक और संस्कृति का ऐसा अनूठा संगम कराया कि राजस्थानी लोकगीत टेप रिकॉर्डर के माध्यम से देश-दुनिया के घर-घर तक पहुंच गए।

जब कैसेट का दौर शुरू हुआ, तब उन्होंने वीणा कैसेट्स अब वीणा म्यूजिक की स्थापना की। ​उनके द्वारा प्रोड्यूस किए गए घूमर, चीरमी, कांगसियो, गोरबंद और पिपली जैसे एल्बम आज भी राजस्थानी संगीत प्रेमियों की जुबान पर हैं। हर शादी-ब्याह व सांस्कृतिक आयोजन की जान हैं।
​
उन्होंने गायिका सीमा मिश्रा सहित सैकड़ों स्थानीय लोक कलाकारों को तराशा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

​बिना सरकारी मदद के तैयार कीं 5,000 से अधिक पांडुलिपियां

केसी मालू के लिए लोक संस्कृति का संरक्षण कोई व्यापार नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी थी। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के 5,000 से अधिक राजस्थानी लोकगीतों की पांडुलिपियां और ध्वनिलिपियां तैयार करवाईं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग करवाई ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों को न भूलें।

मालू ने राजस्थानी लोक संस्कृति में एक और रिकॉर्ड दर्ज कराया। उन्होंने 221 राजस्थानी विवाह गीतों का एक अनूठा संकलन तैयार किया। इसे हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में बाकायदा पुस्तक रूप में प्रकाशित किया गया। साथ में 24 ऑडियो-वीडियो सीडी भी जारी की गईं। इसे संगीत जगत में विश्व का सबसे बड़ा विवाह गीत संग्रह माना जाता है।

सुजानगढ़ से शास्त्रीय जुगलबंदी तक का सफर

मालू का जन्म 1946 में चूरू जिले के सुजानगढ़ में हुआ। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में एमए की डिग्री ली। उन्होंने पास साहित्य रत्न और जैन सिद्धांत रत्न की उपाधियां भी ली।

उन्होंने महान संगीतकार नौशाद के साथ मिलकर राजस्थानी लोक संगीत को नए शास्त्रीय आयाम दिए। वर्ष 1987 के भीषण अकाल के दौरान उन्होंने ‘लता मंगेशकर नाइट’ का आयोजन कर करीब 1 करोड़ रुपए राहत कार्यों के लिए जुटाए थे। उस दौर में यह एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड था।

वे राजस्थानी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की मुहिम के मुखर समर्थक रहे।
इसके लिए सतत प्रयास किए।

कई पुरस्कार और सम्मान मिले

​राजस्थानी लोक संगीत और संस्कृति के संरक्षण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए केसी मालू को कई शीर्ष सम्मानों से नवाजा गया। उन्हें ​राजस्थान रत्न सम्मान से विभूषित किया गया।

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी ने मालू को ​समग्र कला साधना अवॉर्ड से नवाजा। महजूर महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने उन्हें ​डागर घराना अवॉर्ड दिया।

ये भी पढ़ें:-

मांड गायिका गवरी देवी का निधन, अंतिम समय तक रहीं सक्रिय

मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम

SMS मेडिकल कॉलेज के एचओडी ने की आत्महत्या , घर में फंदे से लटके मिले

देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले सैनिक के साथ धोखाधड़ी, माफियाओं से लड़ रहे है जंग



Tags:
  • लोक संगीत
  • सीमा मिश्रा
  • राजस्थानी भाषा
  • केसी मालू
  • राजस्थानी लोकगीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब