गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे MLA-MP, गहलोत ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
Ashish Bhardwaj | Jun 23, 2026, 18:38 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को करप्शन, पेंशन, पानी संकट और कानून-व्यवस्था पर घेरा। उन्होंने यह भी कहा कि एमपी-एमएलए गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर दौरे पर अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
- उन्होंने कहा कि MLA -MP गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे हैं।
- गहलोत ने राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
- बुजुर्गों की पेंशन रुकने और पानी संकट को लेकर सरकार को घेरा।
- एलिवेटेड रोड विवाद और भाजपा में आंतरिक फूट पर भी टिप्पणी की।
उन्होंने बंगाल का उदाहरण दिया और कहा कि वहां 80 में से 60 एमएलए और 28 में से 20 एमपी गायब हो गए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता नहीं चेती तो देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) को लेकर उन्होंने कहा कि इससे देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है।
करप्शन ने सभी रिकॉर्ड तोड़े
उन्होंने कहा कि हर राज्य में भ्रष्टाचार होता है, यह वे स्वीकार करते हैं। लेकिन राजस्थान में इस बार सभी हदें पार हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि थानों के अंदर पैसा खाया जा रहा है। रेप जैसे गंभीर मामलों में भी जब पीड़ित थाने जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि जाओ और समझौता कर लो।
जोधपुर में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। राज्य में हत्या, रेप और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
बुजुर्गों को तीन-चार महीने से पेंशन नहीं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो योजनाएं शुरू की गई थीं, मौजूदा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। इससे आम लोगों को सीधी तकलीफ हो रही है।
शेखावत पर पलटवार
गहलोत ने इसका खंडन करते हुए कहा कि एलिवेटेड रोड उन्हीं की रिक्वेस्ट पर बना है। उन्होंने खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इसके लिए अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि शेखावत चाहें तो इसका श्रेय लें, लेकिन यह निर्णय उन्हीं का था।
गहलोत ने कहा कि शेखावत हल्के स्तर पर आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वे घबरा गए हैं। जोधपुर में उनकी जो स्थिति बनी है, उससे उनकी पोल खुल चुकी है।
विधायक ही उड़ा रहे सरकार की मजाक
जोधपुर के पानी संकट को लेकर गहलोत ने कहा कि शेखावत इस गंभीर समस्या का मजाक उड़ा रहे हैं। घर-घर में तकलीफ है और मंत्री को खुद नहीं पता कि ट्रेन से पानी मंगवाना पड़ता है।
लखनऊ अग्निकांड पर भी बोले
FAQ
- गहलोत ने एमएलए-एमपी की बिक्री से क्या मतलब निकाला?
गहलोत का इशारा ऑपरेशन लोटस की ओर था, जिसमें विपक्षी दलों के विधायक और सांसद सत्ताधारी दल में शामिल कराए जाते हैं। उन्होंने बंगाल में 60 एमएलए और 20 एमपी के पाला बदलने का उदाहरण दिया। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। - गहलोत ने शेखावत पर क्या आरोप लगाए?
शेखावत ने गहलोत पर जोधपुर एलिवेटेड रोड रोकने के षड्यंत्र का आरोप लगाया था। गहलोत ने इसे गलत बताया और कहा कि यह रोड उन्हीं की रिक्वेस्ट पर बन रहा है। उन्होंने कहा कि शेखावत घबराए हुए हैं और हल्के स्तर पर आरोप लगा रहे हैं। - राजस्थान में पेंशन बंद होने से किन लोगों को नुकसान हुआ?
गहलोत के मुताबिक बुजुर्गों को तीन से चार महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। उदयपुर और जालोर दौरे के दौरान उन्हें लोगों के आंसू देखने पड़े। कांग्रेस सरकार की पेंशन योजनाएं बंद होने से सबसे ज्यादा असर गरीब और बुजुर्ग वर्ग पर पड़ा है।
ये खबर भी पढे़:-
हरी झंडी के 3 दिन बाद ही बीच रास्ते बंद हुई नई इलेक्ट्रिक बस, ऑटो लॉक हुए गेट
8 प्रसूताओं की जिंदगी से खेलने वाली 25 दवाओं पर रोक, AIIMS को भेजी रिपोर्ट
पहले दो प्रयास में प्रीलिम्स फेल, तीसरे में AIR 16 लाकर IAS बनीं अंशु प्रिया
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA