जीनस पावर को रीको का नोटिस, कहा, अवैध पार्किंग हटाओ अन्यथा होगा एक्शन

Ashish Bhardwaj | Jan 19, 2026, 16:13 IST
Share
Notice
Photograph: (The Sootr)

स्मार्ट मीटर के निर्माण में अग्रणी जीनस पावर ने जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर कब्जा कर अवैध पार्किंग स्थल बना लिया है। इसकी शिकायत राजस्थान के मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर शिकायत की गई।

News In Short

  • स्मार्ट मीटर वाली कंपनी जीनस पावर की जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर अवैध पार्किंग
  • रीको प्रशासन ने सीएम पोर्टल पर शिकायत होने के बाद जीनस पावर को दिया नोटिस
  • नोटिस में कहा, अवैध पार्किंग से औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा एवं अनुशासन को खतरा
  • नोटिस में चेतावनी, वाहनों को परिसर में खड़ा करें, अन्यथा होगा बड़ा एक्शन
  • नोटिस की अनदेखी करने पर कंपनी के खिलाफ हो सकती है बड़ी कार्रवाई

News In Dateil

टीना सुराणा@जयपुर
देश में स्मार्ट मीटर निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अब स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। राजस्थान में जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी के प्लांट और कॉरपोरेट कार्यालय के बाहर सड़क सीमा में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध पार्किंग को लेकर रीको प्रशासन ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।

बैरिकेडिंग और फेंसिंग कर अवैध पार्किंग

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के.के. कोठारी की ओर से जारी नोटिस में कहा है कि मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद मौके पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि भूखंड संख्या एसपीएल-3 के सामने 24 मीटर चौड़ी सड़क पर योजनाबद्ध तरीके से बैरिकेडिंग और फेंसिंग कर अनाधिकृत रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है।

औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा को हो रहा खतरा

नोटिस में कहा है कि अनाधिकृत पार्किंग से उस मार्ग का न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा एवं अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जीनस पावर के प्लांट के सामने से गुजरने के लिए महज लगभग 10 फीट की सड़क बची है। इससे किसी भी आपात स्थिति में गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

तत्काल पार्किंग हटाओ, अंदर खड़े करो वाहन

नोटिस में जीनस पावर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क सीमा में लगाए गए बैरिकेड्स और फेंसिंग को तत्काल हटाया जाए। साथ ही कर्मचारियों और आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग आवंटित भूखंड परिसर के भीतर ही कराई जाए। रीको प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस प्रकार की अवैध पार्किंग या सड़क अवरोध की स्थिति पाई गई तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टेक्नोलॉजी में आगे, पार्किंग में पीछे

यह स्थिति तब और चौंकाने वाली लगती है जब जीनस पावर स्मार्ट मीटर जैसे आधुनिक और तकनीकी आधारित उत्पादों का निर्माण करती है, लेकिन बुनियादी स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह नाकाम दिखाई देती है। नोटिस के बाद भी अगर नियमों की अनदेखी जारी रहती है तो रीको की ओर से कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है

राजस्थान सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

मौसम का बदलेगा मिजाज, एमपी और राजस्थान में रहेगा कोहरा और बादल, सीजी में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान को 2026 में मिलेंगे 28 आईएएस, फिर भी रहेगा अधिकारियों टोटा

खनन से अरावली हो रही खोखली, पूर्वी राजस्थान के रेगिस्तान बनने का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा

Tags:
  • जयपुर
  • पार्किंग
  • औद्योगिक क्षेत्र
  • स्मार्ट मीटर
  • रीको
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा