जीआर इंफ्रा पर आयकर विभाग की रेड, कई शहरों में करोड़ों की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले
Amit Baijnath Garg | Oct 12, 2025, 21:27 IST
Photograph: (the sootr)
आयकर विभाग ने जीआर इंफ्रा पर राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और मध्यप्रदेश के इंदौर समेत देश के चालीस ठिकानों पर एकसाथ छापे मारकर दस्तावेज खंगाले। इसमें कई संदिग्ध कागजात मिले हैं।
आयकर विभाग ने देश की नामचीन जीआर इंफ्रा पर छापे मारे हैं। आयकर विभाग ने एक साथ चालीस ठिकानों पर रेड मारी। जयपुर, उदयपुर के अलावा गुरुग्राम, इंदौर समेत देश भर में छापेमारी की गई। अब तक की जांच में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। अभी भी आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है।
सिवनी हवाला कांड में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मामले में आयकर विभाग की एंट्री, उमंग सिंघार ने किए कई सारे सवाल
देशभर में हुई इस छापामार कार्रवाई में इंदौर में भी बिचौली हब्सी बायपास पर स्थित एक कार्यालय पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों का एक दल राजस्थान से आया है। यहां बड़ी मात्रा में दस्तावेज खंगाले गए हैं। हालांकि अघोषित संपत्ति के बारे में आयकर विभाग की ओर से अधिकृत बयान नहीं आया है।
इंदौर रियल सेक्टर में रेशो डील प्रोजेक्ट पर आयकर विभाग की नजर, कैपिटल गेन टैक्स की हो रही जांच
गौरतलब है कि देश की जानी-मानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर चार दिन पहले आयकर विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की थी। कई टीमों ने अलसुबह से ही जयपुर, उदयपुर, गुरुग्राम, इंदौर के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश में कई शहरों में कंपनी के चालीस ठिकानों पर एक साथ रेड मारी थी।
इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने आयकर विभाग से छिपाई 132 करोड़ की जानकारी, जांच शुरू
जोधपुर आयकर रिश्वत प्रकरण : 15 लाख घूस लेने के मामले में 2 अधिकारियों को 4 साल की जेल
इस कंपनी का मुख्यालय राजस्थान के उदयपुर में है। देश के दूसरे राज्यों के बड़े शहरों में भी कार्यालय हैं। आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी के प्रमुख अधिकारियों से पूछताछ कर चुके हैं। हालांकि अब तक न तो आयकर विभाग और ना ही कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। बताया जाता है कि करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।
सिवनी हवाला कांड में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मामले में आयकर विभाग की एंट्री, उमंग सिंघार ने किए कई सारे सवाल
अधिकृत बयान नहीं आया
इंदौर रियल सेक्टर में रेशो डील प्रोजेक्ट पर आयकर विभाग की नजर, कैपिटल गेन टैक्स की हो रही जांच
चालीस ठिकानों पर एक साथ रेड
इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने आयकर विभाग से छिपाई 132 करोड़ की जानकारी, जांच शुरू
अनियमितताओं की शिकायत अधिकारी कंपनी के दस्तावेजों, अकाउंट बुक्स और डिजिटल डाटा की पड़ताल में लगे हुए हैं। अभी भी कई शहरों में कार्रवाई चल रही है। कंपनी के वित्तीय लेनदेन और टैक्स में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत के बाद यह छापामारी की गई है। जीआर इंफ्रा राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे कॉरिडोर और अन्य बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। करीब आठ हजार करोड़ रुपए की यह कंपनी शेयर बाजार में भी लिस्टेड है।
करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति
FAQ
- 1. जीआर इंफ्रा पर आयकर विभाग की छापेमारी का कारण क्या था?
आयकर विभाग ने जीआर इंफ्रा पर वित्तीय अनियमितताओं और अघोषित संपत्तियों के दस्तावेज़ मिलने के बाद छापेमारी की थी। - 2. जीआर इंफ्रा किस प्रकार के प्रोजेक्ट्स में शामिल है?
जीआर इंफ्रा प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे कॉरिडोर और अन्य सरकारी परियोजनाएं शामिल हैं। - 3. आयकर विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की है?
आयकर विभाग ने जीआर इंफ्रा के 40 ठिकानों पर रेड मारी, और अब तक कई संदिग्ध दस्तावेज़ों और अघोषित संपत्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari