कंटेनर के केबिन काटकर सामान चुराती थी गैंग, दिल्ली के बाजार में बिकता था चोरी का माल
Jageshwar prasad | May 22, 2026, 17:03 IST
Photograph: (the sootr)
डीग पुलिस ने 26 वर्षीय मास्टरमाइंड हजरुद्दीन को गिरफ्तार किया, जो ड्राइवरों से दोस्ती कर कंटेनर के केबिन काटकर करोड़ों के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चुराता था। नागपुर से 5.72 करोड़ के लैपटॉप-टैबलेट चुराए, 60 लाख के CCTV कैमरे भी चोरी किए।
News In Short
- ड्राइवरों से दोस्ती कर करोड़ों के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चुराने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
- कंटेनर के केबिन काटकर अंदर घुसती थी गैंग, सारा माल पार कर भाग जाती थी।
- अजमेर से 60 लाख के CCTV कैमरे चुराए, एक साल से था फरार।
- नागपुर से 5.72 करोड़ के लैपटॉप-टैबलेट चोरी, 4.14 करोड़ का माल बरामद।
- चोरी का पूरा माल दिल्ली के चोर बाजार में बेचता था, 176 पीस अब भी मिसिंग।
News In Detail
मास्टरमाइंड कौन है?
नागपुर से चुराए 5.72 करोड़ के लैपटॉप-टैबलेट
महाराष्ट्र पुलिस, डीएसटी और डीग पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुखबिर की सूचना पर 20 मई को डीग के पहाड़ी थाना इलाके से हजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 464 लैपटॉप-टैबलेट (करीब 4.14 करोड़ रुपये) बरामद कर लिए गए। हालांकि 176 पीस अभी भी मिसिंग हैं।
अजमेर से 60 लाख के CCTV कैमरे भी चुराए
कैसे होती थी चोरी?
ड्राइवरों से दोस्ती: ड्राइवर होने के कारण उसका दूसरे ड्राइवरों से अच्छा संपर्क था। उसे पता रहता था कि कौन सा ड्राइवर किस इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर जा रहा है।
केबिन काटकर घुसना: गैंग के साथ मिलकर वह कंटेनर के केबिन को अंदर से काटता था। इससे बाहर से कोई नुकसान नजर नहीं आता था।
माल पार कर भागना: केबिन काटने के बाद पूरा सामान उतारकर ले जाया जाता था। इसके बाद कंटेनर को फिर से सील कर दिया जाता था।
दिल्ली के चोर बाजार में बेचना: चोरी का सारा माल दिल्ली के चोर बाजार में थोक में बेच दिया जाता था।
अजमेर वाली चोरी की कहानी
15 फरवरी को अचानक ड्राइवर का फोन नहीं लगा। बलवान ने GPS के जरिए कंटेनर की लोकेशन ट्रेस की, जो अजमेर के श्रीनगर थाना इलाके में मिली।नोएडा लाने पर पता चला कि कंटेनर केबिन के अंदर से कटा हुआ है और करीब 200 CCTV कैमरे (करीमत 60 लाख) गायब हैं। पुलिस ने ड्राइवर मुस्तकीन को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हजरुद्दीन फरार था।
हाईवे पर कंटेनरों को निशाना बनाने वाली इस बेहद शातिर गैंग के सरगना की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। आरोपी पिछले एक साल से अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को छका रहा था, जिसे आखिरकार तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से दबोच लिया गया।
ये भी पढ़ें:-
इज़राइल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 3500 पदों के लिए निकली भर्ती
11 साल से निरस्त हो रही हर भर्ती, जानिए ऐसी मेडिकल यूनिवर्सिटी की कहानी
राज्यसभा चुनाव: बिट्टू जाएंगे गुजरात या राजस्थान से ही खेलेंगे दांव?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava