रबर के अंगूठे और फोटो से बनाए जा रहे थे फर्जी आधार, अवैध सेंटर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

thesootr Desk | Published:
Share
Ashish Bhardwaj (26)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में एटीएस ने हनुमानगढ़ में अवैध आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है, जहां रबर के अंगूठे और आंखों की फोटो से फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। आरोपी कुलदीप शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है।

News In Short

  • हनुमानगढ़ में अवैध आधार कार्ड सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड कुलदीप शर्मा गिरफ्तार।
  • फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए रबर अंगूठे और आंखों की फोटो का इस्तेमाल हो रहा था।
  • एटीएस ने आरोपी से लैपटॉप, जीपीएस डिवाइस, और अन्य जासूसी उपकरण जब्त किए।
  • फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और साइबर क्राइम में हो सकता था।
  • पुलिस अब कुलदीप शर्मा से पूछताछ कर रही है, उसके अन्य कनेक्शन की भी जांच जारी है।

News In Detail

Hanumangarh: राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है। हनुमानगढ़ के भादरा में एटीएस ने एक ऐसे आधार सेंटर पर छापा मारा है, जहां असली बायोमेट्रिक्स की जगह रबर के अंगूठे (डमी फिंगरप्रिंट) और आंखों की फोटो (आईरिस बाईपास) का इस्तेमाल कर अवैध आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। इस मामले में एटीएस ने गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोच लिया है।

हाईटेक तरीके से सिस्टम को दे रहे थे चकमा

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि मास्टरमाइंड कुलदीप शर्मा ने भादरा नगर पालिका के पास एक अवैध सेंटर खोल रखा था। एटीएस की टीम जब वहां पहुंची, तो चौंकाने वाला नजारा सामने आया। आरोपी लाल और सफेद रंग के रबर पर बने डमी फिंगरप्रिंट्स का इस्तेमाल कर सिस्टम में लॉग-इन करता था।

आंखों की पुतलियों (आईरिस) के बायोमेट्रिक को चकमा देने के लिए आरोपी कागज पर छपी आंखों की फोटो को आईरिस डिवाइस के सामने रखता था। आरोपी जसवंत और आमिर खां नामक व्यक्तियों की ऑपरेटर आईडी का अवैध उपयोग कर रहा था और रसीदों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर भी खुद ही करता था।

मौके से बरामद हुआ जासूसी जैसा सामान

टीम ने मौके से एक लैपटॉप, प्रिंटर, आईरिस डिवाइस, पाम फिंगरप्रिंट डिवाइस, जीपीएस डिवाइस, फिंगरप्रिंट डाई और एक कैमरा बरामद किया है। इनके साथ सैकड़ों की संख्या में अवैध एनरोलमेंट रसीदें भी हैं। इसके अलावा आरोपी कुलदीप का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। यह सब उपकरण महत्वपूर्ण सबूत के रूप में जब्त किए गए हैं, जो अपराध की जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए रेड अलर्ट

पुलिस और एटीएस ने बताया फर्जी तरीके से बनाए गए पहचान पत्रों का इस्तेमाल देश में गंभीर खतरनाक गतिविधियों के लिए किया जा सकता था। इनमें आतंकी गतिविधियों का खतरा है, क्योंकि बिना पहचान के संदिग्ध लोग देश के विभिन्न हिस्सों में छिप सकते हैं। इसके अलावा, फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल साइबर क्राइम के लिए भी किया जा सकता है, जैसे कि फर्जी बैंक खाते खुलवाना और अवैध सिम कार्ड जारी करवाना।

पुलिस अब उन लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिन्होंने इस सेंटर से आधार कार्ड बनवाए थे, ताकि इन अपराधियों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इंटरस्टेट कनेक्शन की तलाश

पुलिस अब पकड़े गए आरोपी कुलदीप शर्मा से सख्ती से पूछताछ कर रही है। साथ ही, उसके मोबाइल और लैपटॉप को जांच (फोरेंसिक लैब) के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कुलदीप के साथ इस खेल में और कौन-कौन शामिल है और क्या उसके तार दूसरे राज्यों के बड़े अपराधियों या ठगों से तो नहीं जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान विधानसभा में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा, 17 देशों के 43 प्रतिनिधि सीखेंगे विधायी गुर

राशन की दुकान ने दिया IAS बनने का सपना, निशांत जैन की वह कहानी जो हर छात्र को पढ़नी चाहिए

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित लक्षित ने लेटे-लेटे पढ़ाई कर हासिल किए 100% अंक, होल्ड पर था रिजल्ट

मॉक इंटरव्यू में 2 साल पहले जनता की सेवा का वादा, अब पहली पोस्टिंग में ही 60 हजार लेते धरी गईं RAS काजल मीणा

Tags:
  • साइबर क्राइम
  • एडीजी दिनेश एमएन
  • आधार कार्ड
  • ATS
  • जासूसी
  • फर्जी आधार कार्ड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर