राजस्थान मानसून अलर्ट : आज 4 जिलों में रेड अलर्ट, एक दर्जन जिलों में होगी बारिश, आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Nitin Kumar Bhal | Sept 08, 2025, 07:41 IST
Share
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
Photograph: (TheSootr)

राजस्थान में मानसून के कारण भारी बारिश का दौर जारी है। 8 सितंबर 2025 को कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है और स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

Rajasthan Weather Update :राजस्थान में मानसून (Monsoon) सक्रिय है और इसका असर राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के रूप में दिखाई दे रहा है। 8 सितंबर 2025 को राज्य के मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान मानसून अलर्ट के अनुसार बाड़मेर, जालोर, सिरोही और उदयपुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर, जोधपुर, बालोतरा, पाली, राजसमंद, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) औरप्रतापगढ़ जिले में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

इस मौसम के दौरान इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएँ भी हो सकती हैं, जिससे मौसम में अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डीग में गिरा मकान, दो बच्चों की मौत

डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के डुबोकर गांव में सोमवार यानि 8 सितंबर 2025 तड़के करीब 3 बजे दो मंज‍िला मकान भरभराकर ग‍िर पड़ा। घर में पांच बच्‍चों के साथ सो रही मां पर‍िवार सह‍ित दब गई। दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। डुबोकर का शमीम मेव हैदाराबाद में काम करता है। उनका पर‍िवार डीग के डुबोकर गांव में रहता है। शमीम की पत्नी आयशा मेव अपने पांच बच्चों को लेकर मकान में सो रही थी। दो बच्चे ऊपर वाली मंजिल पर सो रहे थे। बाकी 3 बच्चे अपनी मां के साथ नीचे सो रहे थे। अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से शमीम की 5 साल की पुत्री जारा मेव की मौत हो गई। हादसे के पांच घायलों को कामां अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान जारा के भाई सैफ की भी मौत हो गई।

heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025

उदयपुर में हाइवे पर लैंडस्लाइड, फंसे वाहन

उधर, बारिश के कारण उदयपुर के झाडोल में नेशनल हाईवे-58 ई पर भारी लैंडस्लाइड हो गया। सोमवार तड़के 4 बजे से झाड़ोल उदयपुर मार्ग पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लगी लम्बी कतार लग गई।

heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
यह खबर भी देखें ...

राजस्थान भाजपा में नहीं सबकुछ ठीक! लंबे समय से अटकी कार्यकारिणी की घोषणा पर सबकी नजर

heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025

राजस्थान के आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टी

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। 8 सितंबर 2025 को सिरोही, जालोर, बाड़मेर, डूंगरपुर, बालोतरा, बांसवाड़ा और सलूम्बर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। उदयपुर जिले के नगर निगम क्षेत्र के बाहर सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। सिर्फ विद्यार्थियों को ही अवकाश मिलेगा, जबकि स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।

यह खबर भी देखें ...

राजस्थान में सिस्टम बीमार! कहां जाएं साइबर ठगी के शिकार, एक फीसदी भी दर्ज नहीं होती एफआईआर

heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी राजस्थान में विशेष रूप से वेल मार्क लो तीव्र होकर अवदाब (Low-Pressure Area) में बदल चुका है, जो राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों पर प्रभाव डाल रहा है। इसके परिणामस्वरूप, दक्षिणी राजस्थान में भारी से अत्यधिक भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rainfall) हो रही है।


7 सितंबर 2025 को राजस्थान में कितनी ​बारिश हुई?

रविवार, 7 सितंबर 2025 को राजस्थान के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हुई, जिसमें तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हुई। सांचौर में 8 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि माउंट आबू में 6 इंच और अजमेर में 61 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, पिलानी में 38 मिमी, डबोक में 52 मिमी, संगरिया में 57 मिमी और जालौर में 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजस्थान के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहा।

heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025

मानसून ट्रफ क्या है?

  • निम्न दबाव का क्षेत्र:
    • मानसून ट्रफ एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र होता है, जो पाकिस्तान से शुरू होकर बंगाल की खाड़ी तक फैला रहता है।
    • यह क्षेत्र हवाओं में नमी बनाए रखता है, जिससे मानसून सक्रिय होता है और वर्षा होती है।
  • नमी का प्रवाह:
    • यह ट्रफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी खींचता है, जो बादल बनने और वर्षा होने के लिए ज़रूरी होता है।
  • अस्थिर स्थिति:
    • मानसून ट्रफ की धुरी स्थिर नहीं रहती। यह उत्तर या दक्षिण की ओर खिसकती रहती है, जिससे पूरे देश में वर्षा के पैटर्न और तीव्रता में बदलाव आता है।
  • वर्षा पर प्रभाव:
    • दक्षिण की ओर खिसकने पर:
      जब ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकता है, तो मध्य भारत और पश्चिमी तट पर अधिक वर्षा होती है और मानसून सक्रिय हो जाता है।
    • उत्तर की ओर खिसकने पर:
      जब ट्रफ उत्तर की ओर हिमालय की तलहटी की ओर खिसकता है, तो इसे "मानसून ब्रेक" कहा जाता है। इस स्थिति में अन्य हिस्सों में वर्षा कम हो जाती है, लेकिन हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025

मानसून की रिकॉर्ड तोड़ बारिश

इस साल मानसून के दौरान राजस्थान ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है। राजस्थान में मानसून की स्थिति को देखें तोपिछले तीन महीने में अब तक के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के 10 जिलों में 1000 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। इस वर्ष टोंक, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में 1000 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

पिछले वर्ष केवल चार जिलों में ऐसी बारिश हुई थी। इस वर्ष के आंकड़े बताते हैं कि 26 जिलों में असामान्य बारिश, 16 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश और 1 जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

यह खबर भी देखें ...

उपराष्ट्रपति चुनाव : राजस्थान के भाजपा सांसदों को अचानक दिल्ली बुलाया, जानें क्या है पार्टी की रणनीति

heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025
heavy-rain-alert-rajasthan-september-2025

दक्षिणी राजस्थान में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान मानसून पूर्वानुमान के मुताबिकसोमवार को पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश के आसार हैं। विशेष रूप से, सांचौर में पिछले 24 घंटों में 210 मिमी बारिश दर्ज की गई है। माउंट आबू में 32 घंटे के अंदर 8 इंच बारिश हुई। इस समय के मौसम की स्थिति को देखते हुए, विशेष तौर पर इन क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह खबर भी देखें ...

REET 2021 : पेपर लीक मामले में सरकारी स्कूल का वाइस प्रिंसीपल गिरफ्तार, जानें कैसे कसा SOG ने शिकंजा

बाड़मेर में गिरी स्कूल की चारदीवारी, छुट्टी से टला बड़ा हादसा

वहीं, बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड में भारी बारिश के कारण रविवार यानि 7 सितंबर 2025 को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल पांधी का निर्वाण की चारदीवारी गिर गई। दीवार की ऊंचाई करीब 15 फीट थी। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। पीईईओ सीताराम ने बताया कि स्कूल की 2 बिल्डिंग है। पुरानी बिल्डिंग में 8वीं तक क्लास चलती है और नई बिल्डिंग में 9 से 12वीं की क्लास चलती है। कुल 550 बच्चे अध्ययनरत हैं। नई बिल्डिंग की चारदीवारी का निर्माण करीब 2 साल पहले हुआ था, लेकिन बीते 2 दिनों से बारिश के चलते रविवार को दोपहर 12 बजे दीवार भरभराकर गिर गई।

FAQ

  1. 1. राजस्थान में भारी बारिश के कारण क्या उपाय किए गए हैं?
    राजस्थान में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी की है। इसके साथ ही, कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है और लोगों को सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
  2. 2. 8 सितंबर 2025 को राजस्थान के कौन से जिलों में बारिश की संभावना है?
    8 सितंबर 2025 को सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, फलौदी, पाली, जोधपुर, सलूम्बर, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  3. 3. 8 सितंबर 2025 को भारी बारिश के कारण राजस्थान के किन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी?
    8 सितंबर 2025 को राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। ये छुट्टियाँ अधिकतर जिलों में जारी रहेंगी, लेकिन कुछ जिलों में स्कूलों को कार्य के लिए खोला जाएगा।
  4. 4. राजस्थान में इस बार मानसून ने कितनी बारिश की है?
    इस साल मानसून में राजस्थान ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है। अब तक प्रदेश के 10 जिलों में 1000 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल से कहीं ज्यादा है।
  5. 5. क्या राजस्थान में मानसून की बारिश से नुकसान होने की संभावना है?
    मानसून की बारिश के दौरान कुछ जिलों में जलभराव, बाढ़, और अन्य प्राकृतिक आपदाएँ हो सकती हैं। इसके चलते प्रशासन ने नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए निर्देश दिए हैं और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Rajasthan weather update
  • Monsoon
  • राजस्थान मानसून पूर्वानुमान
  • राजस्थान में मानसून
  • राजस्थान में मानसून की स्थिति
  • राजस्थान मानसून अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज