भाजपा मंत्रियों की डिजिटल पकड़ कमजोर, जानें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का पूरा गणित

Jageshwar prasad | Published:
Share
आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं
आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं

प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल मंत्र के बाद राजस्थान मंत्रिमंडल की इंस्टाग्राम उपस्थिति चर्चा में है। मंत्रिमंडल के आधे से अधिक सदस्यों के 50 हजार से कम फॉलोअर्स हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पीएम मोदी के डिजिटल मंत्र के बीच राजस्थान मंत्रियों की सुस्त रफ्तार।
  • आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं।
  • डिजिटल चौपाल पर विपक्ष भारी, गहलोत-पायलट की मजबूत पकड़।
  • उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ 19 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे।
  • मुख्यमंत्री के 12 लाख फॉलोअर्स, जानिए किस मंत्री की कितनी रीच।
राजनीति की नई चौपाल अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल मंत्र के बाद राजस्थान मंत्रिमंडल की इंस्टाग्राम उपस्थिति चर्चा में है। मंत्रिमंडल के आधे से ज्यादा सदस्यों के 50 हजार से कम फॉलोअर्स हैं।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ 19 लाख के साथ टॉप पर हैं, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 12 लाख फॉलोअर्स हैं। विपक्ष में अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मजबूत डिजिटल पकड़ रखते हैं।

टॉप पर राज्यवर्धन, भजनलाल भी आगे

राजस्थान मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 19 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी 11 लाख फॉलोअर्स हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के 7.39 लाख, प्रेमचंद बैरवा के 3.68 लाख और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के 3.12 लाख फॉलोअर्स हैं।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ 19 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे।
उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ 19 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे।


विपक्ष की डिजिटल मजबूती

विपक्षी नेताओं की इंस्टाग्राम पकड़ भी मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 11 लाख और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के 12 लाख फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के 4.33 लाख और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के 2.07 लाख फॉलोअर्स हैं।

डिजिटल चौपाल पर विपक्ष भारी, गहलोत-पायलट की मजबूत पकड़।
डिजिटल चौपाल पर विपक्ष भारी, गहलोत-पायलट की मजबूत पकड़।


आधे से ज्यादा मंत्रियों के 50 हजार से कम फॉलोअर्स

मंत्रिमंडल का डिजिटल चेहरा असमान है। आधे से अधिक मंत्रियों के 50 हजार से कम फॉलोअर्स हैं। गजेंद्र सिंह खींवसर (50 हजार), जोराराम कुमावत (43 हजार), गौतम दक (43 हजार), हीरालाल नागर (30 हजार), सुमित गोदारा (27 हजार), संजय शर्मा (25 हजार), झाबर सिंह खर्रा (18 हजार), हेमंत मीणा (13 हजार) और विजय सिंह चौधरी (11 हजार) इसी श्रेणी में हैं।

सबसे कम फॉलोअर्स महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार के हैं, जिनके सिर्फ 8,493 फॉलोअर्स हैं।

आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं।
आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं।


आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं
आधे से ज्यादा मंत्रियों के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स भी नहीं


ये भी पढ़ें:-

सचिन पायलट और टीना डाबी 'डिजिटल धमक' में किसी से कम नहीं, जानिए किसकी कितनी 'रीच'

कांग्रेस ने कहा-युवा शक्ति की विजय है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

प्रेमचन्द बैरवा का नाम इस्तेमाल कर तबादला मांगा, कोर्ट में भेजी फाइल

कौन हैं अमृत लाल मीणा, जिन्हें NTA टास्क फोर्स में मिली जगह

Tags:
  • सचिन पायलट
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अशोक गहलोत
  • प्रेमचंद बैरवा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • इंस्टाग्राम
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
  • दिया कुमारी
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर