जेल से वायरल हुआ था पार्टी वीडियो, अब दूध की थैली में मिला मोबाइल

Jageshwar prasad | Published:
Share
चित्तौड़गढ़ जेल में दूध की थैली में छिपा मिला मोबाइल, 2 दिन पहले आया था पार्टी वीडियो
चित्तौड़गढ़ जेल में दूध की थैली में छिपा मिला मोबाइल, 2 दिन पहले आया था पार्टी वीडियो

चित्तौड़गढ़ जिला जेल में दूध की थैली में लिपटा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दो दिन पहले ही इसी जेल में बंद आरोपियों का दाल-बाटी पार्टी और डांस का वीडियो वायरल हुआ था।

समझें क्या है पूरा मामला

  • चित्तौड़गढ़ जेल में दूध की थैली में छिपा मिला मोबाइल।
  • 2 दिन पहले वायरल हुआ था जेल में पार्टी का वीडियो।
  • लोहे के जाल के पास मिला मोबाइल, पुलिस कर रही जांच।
  • जेल प्रहरी ने जब्त किया मोबाइल, दर्ज हुआ मामला।
  • मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन पर उठे सवाल।
चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह एक बार फिर विवादों के घेरे में है। दो दिन पहले जेल के अंदर बंद खूंखार अपराधियों की पार्टी और दावत का वीडियो सामने आया था जिससे हड़कंप मच गया था।

अब जेल परिसर के भीतर दूध की थैली में छिपाकर रखा गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टॉयलेट के पास लोहे के जाल में छिपा था फोन

जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बी वार्ड की बैरक नंबर 8 और 9 के बीच बने आखिरी टॉयलेट्स की दीवार पर लोहे का जाल लगा मिला।

इसी जाल के पास दूध की एक थैली में पन्नी से लिपटा हुआ कैचौड़ा कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन और उसकी बैटरी छिपाकर रखी गई थी। मौके पर तैनात जेल प्रहरी सीताराम बैरवा ने मोबाइल को तुरंत जब्त किया और अधिकारियों को सूचित किया।

दो दिन पहले सामने आया था दावत का वीडियो

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही इसी जेल के अंदर के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

उन वीडियो में रिटायर्ड एएसआई के बेटे अजयराज सिंह की हत्या के आरोपी जेल के भीतर बेखौफ होकर दाल-बाटी खाते, डांस करते और पार्टी मनाते नजर आए थे।

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन पर कैदियों को वीआईपी सुविधाएं देने के गंभीर आरोप लगे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच, कॉल डिटेल की पड़ताल

जेल अधीक्षक के निर्देश पर जेल प्रहरी वेदराम की लिखित रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने राजस्थान कारागार अधिनियम, 2015 की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बरामद मोबाइल को पुलिस मालखाने में जमा कराया गया है। पुलिस अब इस बात की तकनीकी जांच और कॉल डिटेल खंगाल रही है कि यह मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसके जरिए किन-किन लोगों से बातचीत की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:-

जेल में कैदियों तक मोबाइल, तंबाकू-बीड़ी पहुंचाने की कोशिश, पुलिस ने की जांच शुरू

BJP में पूर्व जिलाध्यक्ष का निष्कासन नहीं, क्या हत्या के दोषी को मिल रहा संरक्षण

जिसे सरकार ने 10 दिन पहले दिया पद, उसे हत्या के जुर्म में मिली उम्रकैद

बर्थडे पार्टी में लड़की को थप्पड़ मारने पर दोस्त की हत्या, जेल से फरार थे आरोपी

Tags:
  • सोशल मीडिया पर वायरल
  • सुरक्षा व्यवस्था
  • तलाशी अभियान
  • चित्तौड़गढ़
  • जेल में पार्टी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर