मजिस्ट्रेटों के लिए खरीदे 70 एसी, चलाने के लिए बिजली का पूरा लोड ही नहीं
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अदालतों के लिए 70 एयर कंडीशनर आ गए, लेकिन रोचक बात यह है कि इन्हें चलाने के लिए बिल्डिंग में बिजली का लोड ही नहीं है। ऐसे मेंं ये एएसी कोर्ट के गलियारों में पड़े हुए हैं।
News In Short
- जयपुर में अदालतों के लिए 70 एयर कंडीशनर भेजे गए।
- ये सभी एसी कोर्ट के गलियारों में धूल फांक रहे हैं।
- कारण, चलाने के लिए बिल्डिंग में बिजली का पर्याप्त लोड नहीं।
- अब कोर्ट परिसर में बिजली लोड के लिए नया ट्रांसफार्मर लगेगा।
- पीडब्ल्यूडी का कहना है कि इस काम में चार से पांच माह लगेंगे।
News In Detail
जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित अदालतों में जजों और मजिस्ट्रेटों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट प्रशासन ने 70 एयर कंडीशनर (AC) तो भेज दिए, लेकिन इसमें ट्विस्ट यह है कि इन्हें चलाने के लिए बिल्डिंग में बिजली का लोड ही नहीं है!
नतीजा? चमचमाते हुए एसी के डिब्बे कोर्ट परिसरों और गलियारों में धूल फांक रहे हैं और तारीख पर तारीख भुगत रहे हैं। स्थिति यह है कि गोदरेज कंपनी के महंगे एसी के बड़े-बड़े बॉक्स अदालतों के बाहर बंद पड़े हैं।
बिना प्लानिंग के खरीदे कूलर के बाप
फिलहाल हालत यह है कि जजों के कोर्ट रूम में छोटे कूलर लगाए गए हैं, जो राजस्थान की इस भीषण और उमस भरी गर्मी में पूरी तरह नाकाफी साबित हो रहे हैं। वकील, फरियादी और खुद मजिस्ट्रेट पसीने से तर-बतर होने को मजबूर हैं।
करंट आने में लगेंगे कई महीने!
इस बजट से बिल्डिंग के लिए एक बिल्कुल नया भारी-भरकम ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। पूरी बिल्डिंग में नए सिरे से अलग और हैवी वायरिंग की जाएगी।
विभाग के एक्सईएन (XEN) प्रदीप शर्मा का कहना है कि चूंकि अदालत की यह बिल्डिंग काफी पुरानी है। दिन के समय यहां फरियादियों और वकीलों की भारी भीड़ रहती है, इसलिए काम बहुत धीमी गति से होगा। पूरी वायरिंग बदलने और नया ट्रांसफार्मर चालू करने में कम से कम 4 से 5 महीने का समय लग सकता है।
जनता बोली- जब तक करंट आएगा, तब तक तो सर्दी आ जाएगी
गुलाबी ठंड की दस्तक हो जाएगी। यानी इस सीजन में तो मजिस्ट्रेट साहब और जनता को कोर्ट रूम में पसीना बहाना ही पड़ेगा।
ये खबर भी पढे़:-
कांग्रेस का नीरज डांगी पर फिर भरोसा, बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार
2 टीचरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर की 12 साल सरकारी नौकरी, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
भाजपा ने सतीश पूनियां व अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 18 जून को वोटिंग होगी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari