एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति पर आंदोलन, एम-20 ने संभाला मोर्चा

Mukesh Sharma | Jun 27, 2026, 17:45 IST
Share
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के खिलाफ जयपुर से एम-20 आंदोलन
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के खिलाफ जयपुर से एम-20 आंदोलन

केंद्र की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के खिलाफ जयपुर में आंदोलन शुरू हो गया है। आंदोलनकारियों ने इस नीति को वापस लेने की मांग की है। इस आंदोलन में दूध सहकारी समितियों के लोग जुड़े हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • एथेनॉल पेट्रोल नीति के खिलाफ जयपुर से एम-20 आंदोलन की शुरुआत।
  • समिति ने कहा- सरकार ब्लेंडिंग के नाम पर मिलावट को कर रही वैध।
  • नितिन गडकरी को प्रतीकात्मक एम-100 मिश्रित दूध भेजा जाएगा।
  • भाजपा मंत्रियों को भी भेजा जाएगा एम-20 मिश्रित दूध।
  • समिति ने नीति वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की।
केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के विरोध में जयपुर दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति ने शनिवार को एम-20 आंदोलन की शुरुआत की घोषणा की।

समिति का कहना है कि यह आंदोलन एथेनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ किसानों,पशुपालकों,युवाओं और आम नागरिकों की आवाज बनेगा तथा इसे देशव्यापी जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष रमन यादव ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को नीति का हिस्सा बनाया है, उसके विरोध में किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से दूध और पानी के मिश्रण को 'एम-20' नाम दिया है। उनका कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जयपुर के दुग्ध उत्पादक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रतीकात्मक रूप से 'एम-100' मिश्रित दूध भेजेंगे। इसमें उनके अनुसार दूध के नाम पर केवल पानी होगा। उन्होंने इसे सरकार की एथेनॉल मिश्रण नीति के विरोध का प्रतीक बताया।

आंदोलन के तहत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति का समर्थन करने वाले भाजपा सरकार के मंत्रियों को भी एम-20 मिश्रित दूध भेजा जाएगा। ताकि सरकार तक किसानों और आम नागरिकों की भावनाएं पहुंचाई जा सकें।

मिलावट को बता रहे हैं सामान्य

समिति ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ब्लेंडिंग के नाम पर मिलावट को सामान्य और वैध बनाने का प्रयास किया है। उनका दावा है कि इस नीति का असर ग्रामीण परिवहन,कृषि और दुग्ध आधारित अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

यादव ने कहा कि एम-20 आंदोलन की प्रेरणा हाल ही में जयपुर में चलाए गए प्रतीकात्मक विरोध अभियान से मिली। इसमें एम-0, एम-20, एम-50 और एम-100 नाम से दूध-पानी के अलग-अलग मिश्रण प्रस्तुत कर एथेनॉल नीति का विरोध किया था। उनका दावा है कि इस अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुआ और देशभर में चर्चा का विषय बना।

उन्होंने एम-सीरीज के प्रतीकात्मक मिश्रण की व्याख्या करते हुए बताया कि एम-0 का अर्थ 100 प्रतिशत शुद्ध दूध, एम-20 में 80 प्रतिशत दूध और 20 प्रतिशत पानी, एम-50 में आधा दूध और आधा पानी, जबकि एम-100 में केवल पानी को दर्शाया गया है।

तत्काल बंद हो एथेनॉल नीति

समिति ने केंद्र सरकार से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही इस नीति से लाभान्वित व्यक्तियों, कंपनियों और निर्णय प्रक्रिया से जुड़े लोगों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई है।

समिति का कहना है कि एम-20 आंदोलन का उद्देश्य किसानों, पशुपालकों, युवाओं और आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर उन नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक जनमत तैयार करना है, जिन्हें वे अपने हितों के प्रतिकूल मानते हैं।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान में सफाईकर्मियों का बड़ा ऐलान, शनिवार से प्रदेशभर में झाड़ू डाउन हड़ताल

पांचना बांध आंदोलन पर अलर्ट, 10 सीनियर पुलिस अफसर संभालेंगे कानून व्यवस्था

पांचना बांध को लेकर महापंचायत, मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी

​क्यों भड़की है पानी पर जंग? पांचना बांध को लेकर कमांड और डूब वाले गांव आमने-सामने, जानिए पूरी कहानी

Tags:
  • जयपुर
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति
  • एम-20 आंदोलन
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच