जब लोगों ने विधायक को थमाया बदबूदार पानी का गिलास, बोले-आप भी पीकर देखिए

Ashish Bhardwaj | Apr 02, 2026, 20:37 IST
Share
pani
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर के सुशीलपुरा में एक महीने से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। अपना गुस्सा निकालने के लिए लोगों ने भाजपा विधायक गोपाल शर्मा को एक गिलास में बदबूदार पानी भरकर पीने को दिया। इसे देखकर विधायक सकपका गए।

News In Short

  • सुशीलपुरा में एक महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर लोग।
  • महीनों से नलों में आ रहा है काला-पीला बदबूदार गंदा पानी।
  • दौरे के दौरान महिलाओं ने विधायक को थमाया बदबूदार पानी का गिलास।
  • पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी किया दौरा ।
  • खाचरियावास ने टैंकर से पानी सप्लाई और टूटी लाइनों की मरम्मत की मांग की।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में जयपुर के सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा उस समय सकपका गए, जब
गंदा पानी पीने को मजबूर लोगों ने उन्हें गिलास में बदबूदार पानी पीने को दिया। दरअसल, शहर के सुशीलपुरा इलाके में एक महीने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। नलों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। बच्चे बीमार हो रहे हैं, जिससे आस पास की डिस्पेंसरियों में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। बदबूदार पानी की सप्लाई से परेशान लोगों का सब्र तब जवाब दे गया, जब क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे।

विधायक को थमाया बदबूदार पानी का गिलास

जैसे ही भाजपा विधायक गोपाल शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र के सुशीलपुरा की गलियों में हालात का जायजा लेने पहुंचे, महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। आक्रोशित महिलाओं ने साफ़ कहा कि एक महीने से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

इसी बीच, एक युवक ने नलों से आ रहा काला-पीला पानी गिलास में भरा और विधायक की ओर बढ़ाते हुए कहा-हम यही पानी पी रहे हैं, अब आप भी पीकर देख लीजिए। विधायक उस पानी को सूंघते जरूर नजर आए, लेकिन उन्होंने उसे पीने की हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि, उन्होंने जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का वादा किया।

खाचरियावास ने भी किया दौरा

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी सुशीलपुरा का दौरा किया। उन्होंने इस संकट के पीछे सरकार में व्याप्त 'भ्रष्टाचार' को जिम्मेदार ठहराया। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में जबरन अच्छी-भली सीमेंट की सड़कों को तोड़ दिया गया, जिससे सीवरेज और पेयजल की लाइनें आपस में मिल गईं। दूषित पानी पीने से मोहल्ले के कई बच्चे बीमार हैं और डिस्पेंसरी के चक्कर काट रहे हैं। पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जहाँ सड़क की जरूरत है वहाँ काम नहीं हो रहा, और जहां जरूरत नहीं है, वहां निर्माण के नाम पर तबाही मचाई जा रही है।

टैंकर भेजो और जल्द से जल्द टूटी लाइनों की मरम्मत करो

खाचरियावास ने जलदाय विभाग और नगर निगम को चेतावनी दी है कि तुरंत घर-घर टैंकर से स्वच्छ पानी की सप्लाई शुरू की जाए। जल्द से जल्द टूटी लाइनों की मरम्मत कर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल की जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए अन्यथा जल भवन का घेराव किया जाएगा।

ये भी पढे़:-

नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स ने की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा पास, कॉमर्स के भी हाल खराब

जिस दिन संभाला कार्यभार, उसी दिन रिटायर होने से पहले दूसरे विभाग के अफसर का कर दिया तबादला, पूरा मामला जानकार रह जाएंगे हैरान

आखिर क्यों विवाद में उलझ गए विधायक रविंद्र सिंह भाटी, जानिए थाने तक पहुंचे इस मामले की पूरी कहानी

8 जिलों की कमान अब महिला कलेक्टरों के हाथ, जानिए इनका क्या रह सकता है एजेंडा?

Tags:
  • भ्रष्टाचार
  • कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास
  • विधायक गोपाल शर्मा
  • बदबूदार पानी
  • स्वच्छ पानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा