जवाई लेपर्ड सफारी में अब नहीं बनेंगे नए होटल-रिसोर्ट, हाईकोर्ट ने निर्माण और माइनिंग पर लगाई रोक

Jageshwar prasad | Apr 29, 2026, 16:12 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-04-29T160901.325
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने जवाई लेपर्ड सफारी क्षेत्र में नए होटल-रिसोर्ट और खनन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने SOP लागू करते हुए सरकार को इस क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने पर विचार करने का निर्देश दिया है।

News In Short

  • जवाई लेपर्ड एरिया में नए होटल और रिसोर्ट के लाइसेंस जारी करने पर हाई कोर्ट की पूर्ण रोक।
  • कोर्ट ने कहा- धरती मनुष्य की जागीर नहीं, वन्यजीवों का संरक्षण हमारा मौलिक कर्तव्य है।
  • राज्य सरकार को जवाई अभयारण्य बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।
  • अब GPS और रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं चलेंगी सफारी जिप्सियां; नाइट सफारी पर बैन बरकरार।
  • जवाई बांध के ओवरफ्लो जोन और मुख्य क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर भी लगी पाबंदी।

News In Detail

Pali: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने जवाई लेपर्ड सफारी क्षेत्र में पर्यावरण और तेंदुओं के प्राकृतिक आवास को बचाने के लिए बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि अब जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व और उसके आसपास के सफारी क्षेत्र में किसी भी नए व्यावसायिक निर्माण, होटल, रिसोर्ट या खनन गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।

संवैधानिक दायित्वों पर जोर

कोर्ट ने अपने फैसले की शुरुआत एक गहरे दार्शनिक विचार के साथ की -धरती मनुष्य की नहीं, मनुष्य धरती का है। अदालत ने संविधान के अनुच्छेद-21 (जीवन का अधिकार), 48A (पर्यावरण संरक्षण) और 51A(g) (वन्यजीवों के प्रति मौलिक कर्तव्य) का हवाला देते हुए कहा कि प्रदूषण मुक्त पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

Jawai Safari Booking | Jawai Hotel & Resort Stay near Jawai Bandh
Jawai Safari Booking | Jawai Hotel & Resort Stay near Jawai Bandh

फैसले की मुख्य बातें और पाबंदियां

निर्माण पर रोक: जवाई लेपर्ड सफारी क्षेत्र में नए होटल, रिसोर्ट और व्यावसायिक निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध। (केवल गांवों की आबादी के वैध निजी निर्माण को छूट)।

खनन पर पाबंदी: तेंदुओं के प्राकृतिक आवास वाली पहाड़ियों में चल रही खनन गतिविधियों पर रोक।

SOP लागू: वन विभाग द्वारा तैयार की गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश। इसमें सफारी वाहनों का रजिस्ट्रेशन, GPS मॉनिटरिंग और केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक सफारी की अनुमति जैसे नियम शामिल हैं।

अभयारण्य का दर्जा: कोर्ट ने राज्य सरकार और वन्यजीव बोर्ड को निर्देश दिया कि वे जवाई क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) घोषित करने की संभावनाओं पर विचार करें।

Jawai: The Leopard Kingdom | Offbeat Wildlife Destination in Rajasthan
Jawai: The Leopard Kingdom | Offbeat Wildlife Destination in Rajasthan

जवाई है 50-70 लेपर्ड्स का घर

याचिकाकर्ता अपूर्वा अग्रावत की जनहित याचिका में बताया गया कि जवाई क्षेत्र अपनी विशिष्ट ग्रेनाइट पहाड़ियों और गुफाओं के कारण तेंदुओं के लिए दुनिया के सबसे सघन और अनूठे आवासों में से एक है। वर्तमान में यहां 50 से 70 तेंदुए हैं। हालांकि, अनियंत्रित ईको-टूरिज्म और अवैध निर्माण इस संतुलन को बिगाड़ रहे थे।

अदालत ने जवाई बांध के मुख्य क्षेत्र और ओवरफ्लो जोन में पक्षियों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही नाइट सफारी पर पूरी तरह प्रतिबंध जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:-

गुलाबी नगरी का फीका पड़ रहा रंग, क्या जयपुर खो देगा वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा?

कोटा के मॉल में भीषण आग, कई कोचिंग संस्थान कराए खाली, लपटों पर काबू पाने मं जुटीं 14 दमकल गाड़ियां

आसाराम को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई

महंगी गाड़ियों के दिखाए नकली एक्सीडेंट, करोड़ों का घोटाला उजागर, 17 आरोपियों पर केस दर्ज

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर
  • जवाई बांध
  • जवाई लेपर्ड सफारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज