झालावाड़ में मानव तस्करी रैकेट का खुलासा
बच्चियों की तस्करी में लेडी डॉन गिरफ्तार, 3 करोड़ का बंगला और लग्जरी कारें जब्त
Jageshwar prasad | Published:
मासूम बच्चियों की तस्करी करने वाली रामकन्याबाई गिरफ्तार
राजस्थान की झालावाड़ पुलिस ने 15 साल से चल रहे मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। सरगना रामकन्याबाई सहित 5 गिरफ्तार, 4 नाबालिग बचाई गईं, 3 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।
समझें क्या है पूरा मामला
- झालावाड़ पुलिस ने किया मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश।
- 15 साल से चल रहा था बच्चियों की तस्करी का काला कारोबार।
- लेडी डॉन गिरफ्तार, 3 करोड़ का बंगला और लग्जरी कारें जब्त।
- गरीब परिवारों को झांसा दे मुंबई पहुंचाती थी मासूम बेटियां।
- पति-बेटे समेत 5 गिरफ्तार, 4 नाबालिग बचाई गईं।
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार नाबालिग लड़कियों को सकुशल बचाया है। आरोपी के ठिकाने से करीब 2 से 3 करोड़ रुपए की संपत्ति और लग्जरी सामान बरामद हुआ है।
पांच जिलों में फैला था जाल
जहां माता-पिता में से कोई गंभीर बीमारी या दिव्यांगता से पीड़ित हो, या परिवार का मुखिया किसी मामले में जेल में हो, ऐसे परिवारों को वह अच्छे काम और बेहतर जिंदगी का झांसा देकर ब्रेनवॉश करती थी।
तीन स्तरों में काम करता था गिरोह
तीसरे स्तर पर जैसे ही लड़की की उम्र 13 से 14 साल होती थी, उसे मुंबई ले जाकर वहां के बड़े दलालों को बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार गिरोह हर एक लड़की को बेचकर 5 से 10 लाख रुपए तक कमाता था।
3 करोड़ की संपत्ति, लग्जरी कारें बरामद
इसके अलावा महंगी लग्जरी कारें भी बरामद हुईं। कुल अचल संपत्ति की अनुमानित कीमत 2 से 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस अब उसके बैंक खातों और जमीन-जायदाद के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
चार नाबालिग बचाई गईं, छापेमारी जारी
पुलिस अब मुंबई के दलालों और राजस्थान के अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:-
वन मंत्री के घर में 17 करोड़ का पौधरोपण घोटाला, जानिए कैसे दबाने में जुटा विभाग
बस की तलाशी में निकला करोड़ों का सोना-चांदी, तीन गिरफ्तार
हरियाणा से राजस्थान में नकली नोटों की सप्लाई, पकड़ा गया मुख्य आरोपी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari