राजस्थान HC विवाद: पूर्व CJI गवई बोले- जस्टिस मेहता का फैसला सही, जो पता चला वो शॉकिंग
Mukesh Sharma | Sept 05, 2026, 22:32 IST
पूर्व CJI गवई बोले, जस्टिस मेहता ने सही कदम उठाया
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व CJI जस्टिस बी.आर. गवई ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट विवाद में जस्टिस संदीप मेहता का कदम सही था। वहीं, आरोपों का सामना कर रहे एक्टिंग CJ एस.पी. शर्मा ने सभी दावों को झूठा बताते हुए समय आने पर सच्चाई बताने की बात कही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- संस्थागत सम्मान,राजस्थान हाईकोर्ट को अपनी मां मानते हैं जस्टिस संदीप मेहता।
- तथ्यों की जांच, कई जजों से बातचीत के बाद पूर्व CJI गवई ने बदला अपना नजरिया।
- विवाद के बीच जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान HC का CJ बनाने की सिफारिश।
- जस्टिस एस.पी. शर्मा ने सभी आरोपों को गलत बताकर सीजेआई को भेजा जवाब।
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व CJI जस्टिस बी.आर. गवई ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट विवाद में जस्टिस संदीप मेहता का कदम सही था। वहीं, आरोपों का सामना कर रहे एक्टिंग CJ एस.पी. शर्मा ने सभी दावों को झूठा बताते हुए समय आने पर सच्चाई बताने की बात कही है।
राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे जस्टिस एस.पी.शर्मा और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता से जुड़े हालिया विवाद पर पूर्व CJI जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि उन्होंने जस्टिस मेहता से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया ? इस पर मेहता ने बताया कि उनका धैर्य जवाब दे चुका था। क्यों कि वह राजस्थान हाईकोर्ट को अपनी मां मानते हैं और यदि कोई उनकी मां के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करे तो वह चुप कैसे रह सकते हैं ! जस्टिस गवई शनिवार को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित यशराज सामंत मेमोरियल एनुअल आर्बिट्रेशन लेक्चर में संबोधन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
कई हाईकोर्ट जजों ने भी की पुष्टि
पहले लगा सही नहीं है
न्यायिक अनुशासन बनाए रखना जरूरी
राजस्थान हाईकोर्ट के किसी जज के तबादले और उन्हें दोबारा राजस्थान नहीं भेजे जाने की कथित शर्त के सवाल पर गवई ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी निर्णय की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा फैसला पहले हुआ था तो उस समय वे संबंधित कॉलेजियम का हिस्सा नहीं थे। यह पूछे जाने पर कि यदि वे वर्तमान में CJI होते और जस्टिस मेहता की शिकायत तथा जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के जवाब पर फैसला करना होता तो क्या करते, गवई ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अंत में उन्होंने कि हर हाल में न्यायिक अनुशासन बनाए रखना जरुरी है।
जस्टिस मेहता के पत्र से हुआ हंगामा
जस्टिस शर्मा ने कहा समय आने पर बताएंगे सच्चाई
FAQ
- पूर्व CJI गवई ने राजस्थान हाईकोर्ट विवाद पर क्या कहा?
जस्टिस गवई ने कहा कि जांच के बाद उन्हें लगा कि जस्टिस संदीप मेहता ने सही कदम उठाया था। शुरुआत में उन्हें यह गलत लगा था। - राजस्थान हाईकोर्ट विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई को पत्र लिखकर एक्टिंग चीफ जस्टिस एस.पी. शर्मा पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। - जस्टिस एस.पी. शर्मा ने आरोपों पर क्या जवाब दिया?
जस्टिस शर्मा ने सभी आरोपों को झूठा और रंजिशवश बताया है। उन्होंने कहा कि वे समय आने पर सच्चाई बताएंगे।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान पर्यटन को बड़ा बूस्ट, शेखावाटी की हवेलियां UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में
जयपुर को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, टॉप-20 में भारत का एकमात्र शहर
जयपुर में मेट्रो फेज-2 का काम शुरू, सीएम ने किया भूमि पूजन
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar