डोटासरा के लक्ष्मणगढ़ पर सरकार मेहरबान, 6 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी
Saurabh Mishra | Published:
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
लक्ष्मणगढ़ विधायक और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के क्षेत्र में सड़कों के लिए 6.10 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। डोटासरा ने इसे अपनी कोशिशों का नतीजा बताया।
समझें क्या है पूरा मामला
- गोविंद डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के लिए अच्छी खबर आई।
- यहां राजस्थान सरकार ने सड़कों के लिए 6.10 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
- इस राशि से 33.37 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत होगी।
- डोटासरा लगातार भजनलाल सरकार की नीतियों पर हमलावर रहे हैं।
- इसके बावजूद उनकी विधानसभा में 6 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट मंजूर हुए।
इस बजट से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली कुल 33.37 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का काम होगा। राजस्थान की राजनीति में जारी खींचतान के बीच विपक्षी विधायक के गृह क्षेत्र में यह मंजूरी प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों नजरिए से अहम मानी जा रही।
डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खराब थीं सड़कें
सत्ता और विपक्ष के बीच समीकरण पर चर्चा हो रही
सड़क विकास कार्यों की मंजूरी मिलने के बाद पीसीसी (Pradesh Congress Committee) चीफ डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ की जनता को बधाई दी। उन्होंने इसे अपनी लगातार कोशिशों का का नतीजा बताया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष में रहते हुए भी अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाना और बजटीय मंजूरी हासिल करना डोटासरा के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद साबित होगा।
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सड़क मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 33.37 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण हेतु 6.10 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
क्षेत्र के विकास और सड़क कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे मेरे… pic.twitter.com/r7MEOv02dS
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 18, 2026
लक्ष्मणगढ़ में 33 किलोमीटर सड़कों का होगा कायाकल्प
लक्ष्मणगढ़ कस्बे को दूर-दराज के गांवों से जोड़ने वाली फीडर सड़कें भी ठीक होंगी। इससे स्थानीय कृषि मंडी और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना आसान होगा।
पाँच सात दिन पहले जाजोद ग्राम पंचायत में @GovindDotasra ने कहा था,ग्राम वासी काम बताए ??
चाहे सरकार में हो या विपक्ष में विकास कार्य नहीं रुकेंगे ।
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में विकास कार्यों की बौछार चलती रहेगी ।@INCRajasthan @GathalaSunita @INCIndia @INCSandesh pic.twitter.com/osf9NWcOXA
— सुमित नेहरा (@jawanorkisan) August 19, 2026
डोटासरा बोले- आगे भी कोशिश जारी रहेगी
FAQ
- राजस्थान की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के लिए कितनी राशि मंजूर हुई?
लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की सड़कों के लिए 6.10 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। यह राशि ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण में खर्च होगी। इससे 33.37 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त होंगी। - राजस्थान सरकार की तरफ से यह मंजूरी किसकी विधानसभा के लिए है?
यह मंजूरी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के लिए है। डोटासरा विपक्षी दल से हैं और सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। इसके बावजूद यह मंजूरी मिली। - राजस्थान सकार द्वारा विकास कार्य के लिए मंजूर इस राशि से क्या काम होगा?
इस राशि से लक्ष्मणगढ़ की मुख्य और फीडर सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण होगा। इससे किसानों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को फायदा मिलेगा।
गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप-निकाय आरक्षण में धांधली, जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे
निकाय चुनाव विवाद: डोटासरा बोले- OBC आरक्षण में गड़बड़ी, खर्रा ने कहा- आंकड़े गलत हो सकते
अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा - गरीब की मजदूरी रोकना शोभा नहीं देता
मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha