कौन है नीरजा सिंह, जिसका मानवेंद्र सिंह से नाम जुड़ने पर हो रहा बवाल, जानिए इस रिश्ते का पूरा सच

Mukesh Sharma | Mar 19, 2026, 12:51 IST
Share
manve
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह चर्चा में है। उनका नाम नीरजा सिंह नाम की महिला से जोड़ा है। आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है, इस पर जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी।

News In Short

  • मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा चारण का रिश्ता बना चर्चा का विषय।
  • नीरजा सिंह चारण पाली जिले के खीनामड़ी गांव की रहने वाली हैं।
  • जोधपुर में एक कार शोरूम में हुई थी मानवेंद्र सिंह से मुलाकात।
  • पहली पत्नी चित्रा के निधन के बाद नीरजा ने दी मानवेंद्र सिंह को हिम्मत।
  • मानवेंद्र सिंह ने संबंधों को लेकर टिप्पणी करने से किया इनकार।

News In Detail

राजस्थान में इन दिनों पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। चर्चा के केंद्र में मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा सिंह चारण के बीच अनजाना रिश्ता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते को नाम नहीं दिया गया है, लेकिन विभिन्न स्रोतों के अनुसार मानवेंद्र सिंह ने दूसरा विवाह रचा लिया है।

60 वर्षीय मानवेंद्र सिंह का नाम 37 वर्षीय नीरजा सिंह चारण से जुड़ने के बाद जसोल परिवार में गहरा मतभेद है। इसे हाल ही में वायरल हुए वीडियो से पुष्ट किया जा सकता है। यह मामला अब सोशल मीडिया, राजनीतिक गलियारों और सामाजिक मंचों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कौन हैं नीरजा सिंह चारण

विभिन्न सूत्रों के अनुसार लगभग 37 साल की नीरजा सिंह चारण राजस्थान में पाली जिले के खीनामड़ी गांव की रहने वाली हैं। अपने परिवार की इकलौती संतान नीरजा जोधपुर में एक कार शोरूम में जनरल मैनेजर थीं। मानवेंद्र सिंह जब अपनी गाड़ी की सर्विसिंग के सिलसिले में शोरूम जाते थे, तब उनकी मुलाकात नीरजा से होती थी। ये मुलाकातें धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में

राजस्थान की तीन हाई-प्रोफाइल शादियां, कहीं लवस्टोरी की जीत तो कहीं परिवार में आया भूचाल

चित्रा सिंह का निधन

इस बीच, 2024 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह की पहली पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया था। इस हादसे में मानवेंद्र खुद भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। बताते हैं कि उस कठिन शारीरिक और मानसिक दौर में नीरजा ने उनका साथ दिया। इससे दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया।

शादी की अफवाहें और वायरल तस्वीरें

हाल ही में जोधपुर के एक होटल में नीरजा के जन्मदिन की पार्टी हुई। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में मानवेंद्र और नीरजा गले में वरमाला पहने नजर आए। नीरजा की एक सहेली ने इंस्टाग्राम पर "Happy 3 Months guys" लिखकर फोटो डाली, जिससे लोगों ने अंदाजा लगाया कि उनकी शादी को 3 महीने हो चुके हैं।

मानवेंद्र को रोकने मां बनी दीवार

सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल एक वीडियो में मानवेंद्र सिंह की 90 वर्षीय मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कंवर अपने बेटे को घर की दहलीज पार करने से रोकती दिख रही हैं। वे इस वीडियों में साफ शब्दों में कह रही हैं कि वह इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

मानवेंद्र के बेटे हमीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कार्डनुमा नोटिस जारी जारी किया। इसमें कहा है कि परिवार इस रिश्ते या विवाह को मान्यता नहीं देता। इस नोटिस में मां, भाई और बेटी की असहमति भी दर्ज की गई है। नोटिस में कहा है कि ऐसा रिश्ता जसोल खानदान की परंपराओं और सम्मान के खिलाफ है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मानवेंद्र सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

राजपूत समाज में चारण समाज की महिलाओं को पारंपरिक रूप से बहन-बेटी का दर्जा दिया जाता है। इस कारण समाज का बड़ा हिस्सा इस रिश्ते को मर्यादाओं के खिलाफ मान रहा है। चारण महासभा ने दो दिन पहले सोमवार को जोधपुर में एक बैठक कर मानवेंद्र सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में चारण समाज से मानवेंद्र सिंह का बहिष्कार करने की भी अपील की गई।

मानवेंद्र का टिप्पणी करने से इनकार

चारण समुदाय के प्रमुख नेता सीडी देवल ने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामाजिक मर्यादाओं से भी जुड़ा हुआ है। हालांकि, इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मानवेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी बैठक या चर्चा की जानकारी नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके संबंधों को लेकर चल रही बातों पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

ये भी पढे़:-

मानवेंद्र सिंह के दूसरे विवाह पर विवाद गहराया, चारण महासभा ने किया सामाजिक बहिष्कार का ऐलान

पद्मजा कुमारी की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट बोला-जब तक लक्ष्यराज का वसीयत केस लंबित, फैसला नहीं

सरिस्का सीटीएच पर बैठक में हंगामा, जूली ने घेरे अफसर तो बाहर ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे

भीनमाल के एडीजे राजेंद्र साहू निलंबित, 6 मामलों में लगे थे गंभीर आरोप, हाई कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख



Tags:
  • सोशल मीडिया
  • चित्रा सिंह
  • पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह
  • शीतल कंवर
  • नीरजा सिंह चारण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई