मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के बेटे पर महिला का आरोप, बेटे से मारपीट-अभद्रता की

Amit Baijnath Garg | Dec 30, 2025, 13:48 IST
Share
police
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के बेटे पर महिला ने बेटे से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया। महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस पर भी धमकी देने का आरोप लगाया।

Deeg. राजस्थान के डीग शहर में एक महिला ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के पुत्र मन्नू के खिलाफ मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, 23 दिसंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे उसका बेटा देवेंद्र बिजली के खंभे को हटाने के लिए मन्नू से कहने गया था, जिस पर मन्नू ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया।

15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

तेरी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की?

मन्नू ने यह कहते हुए उसके बेटे के साथ मारपीट की कि तू जानता नहीं है कि मैं मंत्री का बेटा हूं। तेरी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की? महिला के अनुसार, मन्नू ने अपने साथियों को बुलाकर देवेंद्र पर जानलेवा हमला किया और उसकी गाड़ी तोड़ दी।

विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान

मंत्री के बेटे ने किया हमला

इस हमले को देख कर देवेंद्र जान बचाकर अपने घर भागा और पूरी घटना परिवार को बताई। महिला ने आगे कहा कि थोड़ी देर बाद पुलिस की गाड़ी उनके घर आई और उनके पति धर्म सिंह और बड़े बेटे धर्मेंद्र को उठा ले गई, साथ ही धमकी दी कि देवेंद्र को थाने लेकर आना।

News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?

पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोप महिला ने बताया कि जब वह 24 दिसंबर को थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने से भगा दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज करने से रोका गया।
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची

धमकियां और गाली-गलौज

महिला ने आगे कहा कि उनके घर जाने के बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और अफीम या अन्य मादक पदार्थ के साथ हथियार रखने की धमकी दी। इसके बाद 25 दिसंबर को मन्नू और उसके साथियों ने बाइकों पर सवार होकर महिला के घर के बाहर धमकी दी और गाली-गलौज की। महिला का कहना है कि वे अब डर के साए में जी रही हैं, क्योंकि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती

खास बातें

  • मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के बेटे पर महिला का आरोप। मंत्री के बेटे मन्नू पर महिला ने आरोप लगाया कि उसने उसके बेटे के साथ मारपीट की, गाली दी और जान से मारने की कोशिश की।
  • महिला ने शिकायत में कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने में रिपोर्ट करने से रोका और धमकी दी कि उनके बेटे को थाने लेकर आएं।
  • महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने रिपोर्ट को अनदेखा किया और अभद्रता का व्यवहार किया। महिला ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
Tags:
  • राजस्थान
  • पुलिस
  • डीग
  • गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म
  • मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के बेटे पर महिला का आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा