दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल में जलभराव, 1000 करोड़ की इंजीनियरिंग पर सवाल

Jageshwar prasad | Aug 11, 2026, 17:37 IST
Share
कोटा में 1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी
कोटा में 1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी

कोटा संभाग में तेज बारिश के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की 1000 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली मुकुंदरा टनल में जलभराव हो गया। वायरल वीडियो में टनल का एक हिस्सा नहर जैसा दिखा, जिससे टनल की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कोटा में 1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी।
  • पानी से टनल बनी नहर, खोली इंजीनियरिंग की पोल।
  • टनल में हुए जलभराव का वीडियो हो रहा है वायरल।
  • पानी भरने से नई नवेली टनल के ड्रेनेज पर उठा सवाल।
  • टनल में वाहन चालकों को हो रही है परेशानी।
कोटा-हाड़ौती में लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार रात्रि को हुई तेज बारिश ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की मुकुंदरा टनल की जल निकासी व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस टनल में बारिश के दौरान पानी भरने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टनल के भीतर पानी का तेज जमाव दिख रहा है, जिससे टनल का एक हिस्सा नहर जैसा नजर आ रहा है।

क्या दिखा वीडियो में?

मुकुंदरा टनल के जलभराव से जुड़े वीडियो अलग-अलग एंगल से सामने आए हैं। वीडियो में टनल के एक हिस्से में काफी मात्रा में बारिश का पानी जमा दिखाई दे रहा है।

पानी भरे रास्ते से वाहन चालक बेहद सावधानी और धीमी गति से गुजरते नजर आ रहे हैं। पहली बारिश में ही इस तरह जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद अब टनल की ड्रेनेज और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था कैसी है?

जलभराव के बीच फिलहाल मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्यूब में ही ट्रैफिक संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं दिल्ली से मुंबई की दिशा वाली ट्यूब में वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हुई है।

पानी भरे हिस्से से गुजरने वाले वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से निकलना पड़ रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में बारिश ने खोली इंजीनियरिंग की पोल, पानी से टनल बनी नहर
1000 करोड़ की मुकुंदरा टनल में बारिश ने खोली इंजीनियरिंग की पोल, पानी से टनल बनी नहर

क्या है अधिकारियों की सलाह?

मुकुंदरा टनल और एक्सप्रेस-वे पर बारिश के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जलभराव वाले हिस्से में तेज रफ्तार से वाहन चलाने, अचानक ब्रेक लगाने और दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी गई है।

क्यों उठ रहे हैं सवाल?

अब बड़ा सवाल यह है कि करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत वाली मुकुंदरा टनल में पहली ही तेज बारिश के दौरान इतना पानी कैसे पहुंचा? क्या टनल की जल निकासी व्यवस्था बारिश के दबाव को संभालने में सक्षम नहीं है, या फिर किसी तकनीकी वजह से पानी का निकास प्रभावित हुआ?

फिलहाल वायरल वीडियो ने मुकुंदरा टनल की इंजीनियरिंग और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नई बहस छेड़ दी है। संबंधित विभाग की ओर से स्थिति और जलभराव के कारणों पर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और साफ होगी।

मुकुंदरा टनल

​यह सुरंग कोटा के उम्मेदपुरा और नयागांव गांव के बीच स्थित है। ​इसका निर्माण दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और ऑल्टिस-होल्डिंग कॉर्पोरेशन के संयुक्त उपक्रम द्वारा किया गया है।

मूल रूप से यह 30 महीने का प्रोजेक्ट था। इसे जनवरी 2024 में पूरा होना था। खुदाई के दौरान सुरंग में भारी पानी भरने और भारी बारिश के कारण इसमें देरी हुई थी और इसे हाल ही में शुरू किया गया था।
​
साल 2022, 2023 और 2024 में यह सुरंग पानी में डूब गई थी। इस क्षेत्र की पर्यावरण-संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए इसे दोबारा डिजाइन करना पड़ा फिर भी जलभराव की दिक्कत आई।

​इस वजह से प्रोजेक्ट की लागत भी 1,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,250 करोड़ रुपए हो गई। यह 8.3 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है। इसमें हाईवे, एक ओपन रैंप, एक कवर्ड टनल और सुरंग के दोनों तरफ अंडरग्राउंड या माउंटेन टनल का निर्माण शामिल है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे टनल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे टनल

ये भी पढ़ें:-

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुन्दरा टनल खुली, एक तरफ से यातायात चालू

राजस्थान में प्राइवेट बसों का फिर होगा चक्का जाम, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

ओबीसी आयोग ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट, कंप्यूटर से तय होगा आरक्षण

कांवड़ यात्रियों के लिए राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश, इन बातों का रखें ध्यान

Tags:
  • कोटा
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
  • मुकुंदरा टनल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि