पालिका चुनाव, कलेक्टरों को मिली वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी, 15 अगस्त तक लॉटरी
Mukesh Sharma | Published:
309 नगरीय निकायों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, कलेक्टरों को वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी
स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिला कलेक्टरों को वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकालने की जिम्मेदारी मिली है। 15 अगस्त तक आरक्षण और 15 नवंबर तक चुनाव पूरे होंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- जिलों के सभी निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी संबंधित जिला कलेक्टर निकालेंगे।
- महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों का आरक्षण राज्य स्तर पर DLB तय करेगा।
- 5 अगस्त तक राज्य ओबीसी आयोग रिपोर्ट मिलने पर 15 अगस्त तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी होगी।
- राजस्थान हाई कोर्ट में दिए हलफनामे के अनुसार 15 नवंबर तक करवाने हैं पंचायत व पालिका चुनाव।
इसमें प्रदेश की 309 नगरीय निकायों के सभी जिलों के कलेक्टर को वार्डों का वर्गवार और महिला आरक्षण तय करने के लिए अधिकृत कर दिया है।
राजस्थान हाई कोर्ट के सख्त रुख और तय की गई समय-सीमा के बाद राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
वार्ड आरक्षण और लॉटरी प्रक्रिया
लेकिन प्रदेश भर के नगर निगमों के महापौर, नगर परिषदों के सभापति और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की लॉटरी राज्य स्तर पर स्वायत्त शासन विभाग (DLB) द्वारा जयपुर में निकाली जाएगी।
क्यों महत्वपूर्ण है यह प्रशासनिक कदम?
इस अधिसूचना के आते ही प्रदेश के 309 निकायों में वार्ड स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों और राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
OBC आयोग देगा 5 अगस्त तक रिपोर्ट
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार 15 अगस्त 2026 तक प्रदेश की सभी निकायों में लॉटरी निकालेगी व आरक्षित सीटें तय करेगी। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरु होगी।
15 नवंबर तक पूरी करनी है चुनावी प्रक्रिया
ये भी पढ़ें:-
पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाई कोर्ट सख्त, चुनाव आयुक्त को किया तलब
पंचायत-निकाय चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
चुनाव आयोग ने खड़े किए हाथ, 31 जुलाई तक नहीं होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari