अमायरा सुसाइड केस - टीचर व मैनेजमेंट समेत 4 पर कोर्ट का संज्ञान, मिली जमानत
Ashish Bhardwaj | Jul 28, 2026, 21:50 IST
नीरजा मोदी स्कूल
राजस्थान में जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा सुसाइड केस में कोर्ट ने स्कूल संचालक, प्रिंसिपल, शिक्षिका और सफाईकर्मी के खिलाफ प्रसंज्ञान ले लिया है। चारों को जमानत मिल गई है और मामला आगे की सुनवाई के लिए बाल न्यायालय भेज दिया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- अमायरा सुसाइड केस,टीचर व मैनेजमेंट समेत 4 पर कोर्ट का संज्ञान, मिली जमानत
- एसीजेएम-10 कोर्ट ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रसंज्ञान लेकर मामला बाल न्यायालय भेजा।
- आरोपियों पर जेजे एक्ट की धारा 75 तथा BNS की धारा 106(1) और 238(C) तय।
- परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए आत्महत्या को उकसाने की धाराएं लगाने की मांग की।
- स्कूल प्रबंधन ने घटना को हादसा बताते हुए जानबूझकर की गई गलती से इंकार किया।
कोर्ट ने मामले में प्रसंज्ञान लेकर आगे की सुनवाई के लिए डीजे कोर्ट (बाल न्यायालय) भेज दिया है। कोर्ट ने स्कूल संचालक सौरभ मोदी, प्रिंसिपल इंदु दुबे, शिक्षिका पुनीता शर्मा और सफाईकर्मी रामू के विरुद्ध जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75,भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 238(C) के तहत अपराध माना है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को जमानत दे दी है। मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को संबंधित कोर्ट में होगी।
1 नवंबर 2025 को जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा अमायरा ने चौथी मंजिल छलांग लगा दी थी। नीचे गिरने से गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने लापरवाही,सबूत मिटाने और बच्चे के साथ क्रूरता के मामले में आरोप प्रमाणित मानते हुए चालान पेश किया था। अमायरा के परिजनों ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र पेश कर पुलिस की ओर से पेश चालान (चार्जशीट) पर सवाल खड़े किए थे।
परिजनों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल पर भी बच्ची के प्रति क्रूरता (Cruelty to Child) और सभी आरोपियों पर बच्ची को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाते हुए प्रसंज्ञान लिया जाए।
इससे पहले सोमवार को सुनवाई के दौरान परिजनों की ओर कहा था कि मामले में पुलिस ने केवल क्लास टीचर के खिलाफ जेजे एक्ट की धारा 47 के तहत आरोप प्रमाणित माना है। जबकि स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधन बराबर के दोषी हैं। पुलिस ने किसी भी आरोपी पर बच्ची को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप प्रमाणित नहीं माना है।
स्कूल प्रबंधन बोला,जानबूझकर कुछ नहीं किया
चौथी मंजिल से कूदकर किया था सुसाइड
ये खबर भी पढे़:-
अब नहीं होगी डॉक्टर की लिखावट समझने में परेशानी, लागू होगी नई व्यवस्था
फर्जी डिग्री मामले में दो विश्वविद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, एसओजी करेगी जांच
गोडावण को बचाने की नई उम्मीद, टनल में उतारे गए 3 नन्हे पक्षी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava