बांसवाड़ा में माही नदी में नाव पलटने से हादसा, एक बच्चा समेत दो लापता
Jageshwar prasad | May 05, 2026, 19:22 IST
Photograph: (the sootr)
बांसवाड़ा की माही नदी में 10 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 साल का बच्चा और एक युवक लापता हो गए। संगमेश्वर महादेव मंदिर के पास हुए हादसे में 8 लोग तैरकर बच निकले। लाइफ जैकेट न होने और ओवरलोडिंग को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
News In Short
- बांसवाड़ा के अरथूना क्षेत्र में माही नदी में नाव पलटने से 21 वर्षीय युवक और 8 साल का बच्चा लापता।
- नाव में सवार सभी 10 लोग संगमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद बोटिंग कर रहे थे।
- हादसे के समय किसी भी यात्री ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी और नाविक मौके से फरार हो गया।
- प्रशासन ने सिविल डिफेंस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
- डीएसपी के अनुसार, नाव पानी में पूरी तरह डूब गई है, उसे ढूंढने के लिए प्रयास जारी।
News In Detail
हादसे की सूचना मिलते ही अरथूना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। लापता होने वालों की पहचान 21 वर्षीय जयेश पुत्र कचरा और 8 वर्षीय मानव पुत्र नाथू के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
डीएसपी बाबूलाल रैगर ने बताया कि नाव पानी में पूरी तरह डूब चुकी है, और उसे ढूंढने के लिए प्रयास जारी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए सिविल डिफेंस की टीमों के साथ-साथ स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
दर्शन के बाद बोटिंग का आनंद बना मातम
नाविक हुआ फरार
माही, अनास और जाखम नदियों का संगम
ये भी पढ़ें:-
कोर्ट ने खोली खातेदार की पोल, जिसने जमीन के पैसे भी लिए और पजेशन से भी रोका, कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे ऐसे डबल गेम में
RGHS घोटाला: सीकर में SOG की कार्रवाई से बवाल; दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में OPD बंद
सुप्रीम कोर्ट: APO भर्ती 2024 में आवेदन की अंतिम तिथि तक लॉ डिग्री अनिवार्य, हाईकोर्ट का आदेश रद्द
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari