नींदड़ बचाने के लिए किसानों ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की, पुलिस ने रास्ते में रोका

Amit Baijnath Garg | Sept 13, 2025, 13:03 IST
Share
nindar bachao
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर के नींदड़ गांव के किसानों ने 1350 बीघा कृषि भूमि की अवाप्ति के खिलाफ 296 दिनों से आंदोलन किया हुआ है। शुक्रवार को उन्होंने सीएम आवास घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

राजस्थान के जयपुर के सीकर रोड पर स्थित नींदड़ गांव में 1350 बीघा कृषि भूमि की जबरन अवाप्ति के खिलाफ किसानों का आंदोलन शुक्रवार रात को फिर से उग्र हो गया। किसान और स्थानीय लोग जयपुर से सीकर मार्ग पर स्थित नींदड़ गांव की भूमि की रक्षा के लिए सड़क पर डेरा डालकर बैठे।

यह धरना अनिश्चितकालीन रूप से 296वें दिन तक जारी रहा। किसान मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए निकले, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बावजूद किसान वहीं धरने पर बैठ गए और चेतावनी दी कि जब तक पुलिस हटेगी नहीं, वे भी वहां से नहीं हटेंगे।

नींदड़ के किसान ने खुद को जंजीरों में जकड़ खाटूश्यामजी की पदयात्रा शुरू की, सरकार को चेताया

साल 2010 से जारी संघर्ष

नींदड़ बचाओ युवा किसान संघर्ष समिति के प्रमुख डॉ. नगेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि किसान 2010 से अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। किसानों ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के खिलाफ मोर्चा खोला है। उनकी मांग स्पष्ट है कि वे मुआवजा नहीं चाहते, बल्कि इस आवासीय योजना को रद्द किया जाए।

नेपाल में उबाल मार रहा Gen Z आंदोलन, भारत में है Gen Z की की सबसे बड़ी जनसंख्या

किसानों का संकल्प और आंदोलन डॉ. शेखावत ने कहा कि सरकार और जेडीए की जिद अब किसानों की सहन शक्ति से बाहर हो चुकी है। नींदड़ के किसान अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं। पुलिस प्रशासन के दबाव और बाधाओं के बावजूद उनका आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा, बल्कि और भी मजबूत हुआ है। समिति अध्यक्ष कैलाश बोहरा ने कहा कि यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक नींदड़ की कृषि भूमि की अवाप्ति पूरी तरह से निरस्त नहीं हो जाती।
चूहों के कुतरने से नवजात की मौत में घिरे अधीक्षक डॉ. यादव गए लंबी छुट्टी, डॉ. लाहोटी का हटाया, जयस बोला आंदोलन करेंगे

अवाप्ति के खिलाफ 296 दिनों से धरना

नींदड़ की 1350 बीघा कृषि भूमि की अवाप्ति के विरोध में किसान पिछले 296 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। इस दौरान कई बार प्रशासन और किसानों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन किसान पीछे नहीं हटे। नींदड़ के किसान 2010 से इस मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं और उन्होंने वर्ष 2017 में जमीन समाधि सत्याग्रह भी किया था।

केंद्र के जवाब ने राज्य सरकार की बढ़ाई मुसीबत, नियमितिकरण का आंदोलन हुआ तेज

दोनों सरकारों का ढुलमुल रवैया

वर्ष 2017 में भाजपा सरकार ने किसानों से समझौता किया था, लेकिन वह समझौता बाद में तोड़ दिया गया। इसके बाद 2020 में फिर से नींदड़ बचाओ आंदोलन शुरू किया गया और कांग्रेस सरकार ने भी किसानों से समझौता कर एम्पावर्ड कमेटी बनाई। हालांकि कमेटी के गठन के बाद कोई भी सार्थक बातचीत नहीं की गई और किसानों की मांगें अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं।

FAQ

  1. 1. नींदड़ बचाओ आंदोलन की शुरुआत कब हुई थी और इसके प्रमुख मुद्दे क्या हैं?
    नींदड़ बचाओ आंदोलन की शुरुआत 2010 में हुई थी, जब किसानों ने अपनी 1350 बीघा कृषि भूमि की अवाप्ति के खिलाफ विरोध शुरू किया। किसानों की मुख्य मांग है कि इस आवासीय योजना को रद्द किया जाए, और मुआवजा नहीं दिया जाए।
  2. 2. किसान सरकार के खिलाफ क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं?
    किसान सरकार द्वारा भूमि अवाप्ति और विकास योजनाओं का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वे अपनी पुश्तैनी भूमि को बचाना चाहते हैं। उनका मानना है कि इस योजन से उनकी आजीविका पर संकट आ जाएगा।
  3. 3. किसानों का आंदोलन अब तक कितने दिनों से चल रहा है?
    यह आंदोलन 296 दिनों से जारी है। किसानों ने अब तक कई बार प्रशासन और सरकार से समझौता किया है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • कांग्रेस सरकार
  • भाजपा सरकार
  • नींदड़ बचाओ आंदोलन
  • नींदड़ गांव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा