पंचायत-निकाय चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी

Mukesh Sharma | Jul 13, 2026, 20:16 IST
Share
पंचायत-पालिका चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
पंचायत-पालिका चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी

राजस्थान सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव टालने के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। कोर्ट ने अभी तक सरकार को चुनाव के लिए 31 जुलाई की डेडलाइन तय की है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पंचायत व पालिका चुनाव के लिए कोर्ट से 31 जुलाई की डेडलाइन आगे बढ़ाने की गुहार।
  • जन आधार के आंकड़ों में भारी विसंगतियों के कारण अब ऐप से हो रहा घर-घर सर्वे।
  • ओबीसी आयोग 14 अगस्त तक सौंपेगा रिपोर्ट, सीटें तय करने में 31 अगस्त तक का समय चाहिए।
  • अंतिम आरक्षण सूची मिलने के बाद पंचायत और पालिका चुनाव में लगेंगे कम से कम 90 दिन।
सरकार ने एक बार फिर राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव की समय समय बढ़ाने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दायर की है।

सरकार ने अपनी अर्जी में कोर्ट से 31 जुलाई 2026 की समय सीमा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने 22 मई को 15 अप्रैल की समय सीमा को बढ़ाकर सरकार को 31 जुलाई तक चुनावी प्रक्रिया पूरी करने को कहा था।

अब फिर मांगा है समय

दरअसल, गिरिराज सिंह देवंदा व अन्य के मामले में हाई कोर्ट ने 14 नवंबर, 2025 को सरकार को 15 अप्रैल, 2026 तक पंचायत व पालिका चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे।

सरकार ने 15 अप्रैल तक चुनाव नहीं करवाए। इसके बाद उसने कोर्ट में समय सीमा बढ़ाने की गुहार की। कोर्ट ने 22 मई के आदेश से सरकार को 31 जुलाई तक चुनाव की समय सीमा दी।

अब सरकार का कहना है कि शहरी निकायों के लिए वार्डों के परिसीमन और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। लेकिन ओबीसी सीट तय करने के लिए अनिवार्य राजनीतिक आरक्षण लागू करने में देरी हो रही है।

घर-घर करवा रहे हैं सर्वे

सरकार का कहना है कि ओबीसी वर्ग को आनुभविक आंकड़ों (empirical data) के आधार पर आरक्षण देने के लिए ओबीसी आयोग गठित किया था। लेकिन, जन आधार प्राधिकरण के दिए आंकडों में भारी विसंगतियां थी।

इनमें कई नई पंचायतों में ओबीसी आबादी के आंकड़े या तो शून्य थे या अधूरे थे। इसलिए ओबीसी आयोग लगभग 50% आबादी वाले ओबीसी वर्ग का राजधरा सर्वे ऐप के जरिए घर-घर जाकर सर्वे करवा रहा है।

​अगस्त 14 तक रिपोर्ट ​मिलेगी 31 तक होगा आरक्षण

राजस्थान सरकार ने अर्जी में कहा है कि राज्य ओबीसी आयोग ने सर्वेक्षण पूरा कर 14 अगस्त 2026 तक रिपोर्ट सौंपने का आश्चवासन दिया है।

रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार को एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों की सीटों का आरक्षण करने में 31 अगस्त तक समय लगेगा।

90 दिन लगेंगे चुनाव में

राज्य चुनाव आयोग ने भी सरकार को लिखित में कहा है कि अंतिम आरक्षण सूची मिलने के बाद चुनाव करवाने में कम से कम 90 दिन लगेंगे। प्रदेश में 14 हजार पंचायतों व 300 नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार संसाधनों की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण पंचायती राज चुनाव चार चरणों में करवाने होंगे। इसमें कम से कम 50 दिन लगेंगे। नगर पालिकाओं के चुनाव के दो चरणों में कम से कम 40 में पूरे होंगे।

मंगलवार को अवमानना याचिका पर सुनवाई

राजस्थान हाई कोर्ट पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व गिरिराज सिंह देवंदा की अवमानना याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।

दोनों ने हाईकोर्ट के 22 मई,2026 के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने पर चुनाव आयुक्त व सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरु करने की गुहार की है।

ये भी पढ़ें:-

चुनाव आयोग ने खड़े किए हाथ, 31 जुलाई तक नहीं होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर, संयम लोढ़ा बोले—पहले उन्हें भी सुना जाए

पंचायत-निकाय चुनाव: निर्वाचन आयोग बोला-हम तैयार, सरकार ने मांगी कानूनी राय

पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने पर नाराजगी, गहलोत बोले-यह सरकार की विफलता

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • राज्य चुनाव आयोग
  • राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव
  • राज्य ओबीसी आयोग
  • पूर्व विधायक संयम लोढ़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड